फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Enchanted everyone by playing the chaupaiyans of Ramayana on Sarangi

सारंगी पर रामायण की चौपाइयां बजाकर सभी को किया मुग्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Enchanted everyone by playing the chaupaiyans of Ramayana on Sarangi
रादौर। हरि ओम शिव ओम पब्लिक स्कूल में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सारंगी वादक सरवर हुसैन ने सारंगी की धुन से लोगों को मुग्ध कर दिया। इस दौरान तबले पर उनका साथ आसिफ खान व गायन में अरमान हुसैन ने दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सरवर हुसैन ने सहज बनाने का प्रयास किया। वादन से पहले उस्ताद सरवर हुसैन ने साज की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सारंगी का प्रयोग सर्वप्रथम रावण ने किया था। जिसके कारण इसको रावण हत्था भी कहते हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय साज के वादन के लिए जिस छड़ का प्रयोग करते हैं उसे गज कहते हैं। उन्होंने सारंगी के बारे रोचक जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत शुद्ध सारंग राग से की। उन्होंने रामायण की चौपाइयों से कार्यक्रम को बहुत ही मुग्ध बना दिया। वहीं उन्होंने फिल्मी गानों को सारंगी की धुन पर सजाकर सभी को मद मस्त कर दियसा। स्कूल प्रिंसिपल रमन शर्मा ने बताया कि शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य लोक संगीत, योग, ध्यान व भारतीय संस्कृति के अन्य पहलुओं को बढ़ावा देकर भारतीय संस्कृति विरासत के अमूर्त पहलुओं को बढ़ावा देता है। यह संस्था दुनिया भर के 300 से अधिक शहरों में भारतीय संस्कृति की कला को बिखेर रही है। संस्थान की ओर से उस्ताद सरवर हुसैन को सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. सुषमा आर्य सहित प्रबंधक समिति सदस्य विनोद शर्मा, पंकज कांबोज, रजनीश आर्य, प्रिंसिपल सुमिता शुक्ला, राहुल, पूजा, मीनू, परमजीत कौर, आरती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed