फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees took out procession with black flags, Yamunanagar

कर्मचारियों ने काले झंडे लेकर निकाला जुलूस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Employees took out procession with black flags, Yamunanagar
सरकार के खिलाफ काले झंडे लेकर जुलूस निकालते कर्मचारी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मांगें पूरी न करने पर मंगलवार को नगर निगम कर्मचारियों ने काले झंडे लेकर शहर में सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला। कर्मचारियों ने सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में इसे काला दिवस के रूप में मनाया। प्रदर्शन नगरपालिका कर्मचारी संघ व अग्निशमन कर्मचारी संघ के आह्वान पर किया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कर्मचारी दोपहर को नगरनिगम कार्यालय गेट पर जमा हुए। सफाई, अग्निशमन व डोर-टू-डोर सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने काले झंडों के साथ जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए प्यारा चौक तक प्रदर्शन किया। अध्यक्षता शाखा प्रधान जनकराज ने की। इस दौरान राज्य महासचिव मांगे, राम तिगरा, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान महिपाल सौढे व जिला सचिव गुलशन भारद्वाज अग्निशमन सेवा के मुख्य संगठनकर्ता जरनैल सिंह चनालिया ने कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि पालिका, परिषदों, निगमों व अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मचारियों की मांगों को लेकर संघ की सरकार से 25 अप्रैल व 17 अगस्त को दो दौर की वार्ता हुई, जिसमें मांगों को लेकर सहमति बनी थी, लेकिन इतना लंबा समय बीत जाने के बावजूद अभी तक भी सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानीं। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा 24 व 25 अगस्त को क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 27 अगस्त को नगरपालिका और अग्निशमन सेवा के तमाम कर्मचारी एक दिन का सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल करेंगे। सरकार फिर भी समाधान नहीं करती, तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया जाएगा। लोगों के बीच पहुंचकर पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान रिटायर्ड कर्मचारी नेता राजबीर पिंडोरा, बलदीप तुंबी, कमलेश, राजबाला, जीतो, गुलजार अहमद, रोहताश, संजय सोरन सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित रहे।

कर्मचारियों की मांगें
कोरोना वायरस से मौत होने पर 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता। मृतक के आश्रितों को नियमित रोजगार देना। पालिका, परिषदों व निगमों में लगे फायरमैन फायर चालकों व सीवर मैन को चार रुपये मासिक जोखिम भत्ता देने। सभी कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना। 1366 फायरमैन व फायर चालकों को फायर ऑपरेटरों के 2268 स्वीकृत पदों पर समायोजित करना। नियमित करने डोर टू डोर के सफाई कर्मचारियों का ठेका प्रथा समाप्त कर उन्हें पे-रोल पर करना। पे-रोल के सफाई कर्मचारी व दमकल कर्मचारियों को समान काम समान वेतन देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed