फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees of all departments reached toll plaza among farmers

सभी विभागों के कर्मचारी किसानों के बीच टोल प्लाजा पर पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Employees of all departments reached toll plaza among farmers
विभिन्न विभागों के कर्मचारी शुक्रवार को किसान आंदोलन को एक साल पूरा होने पर मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर पहुंचे। यहां कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कानून वापसी की किसानों की साथ खुशी मनाई। कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ, सीटू के बैनर तले अनाजमंडी में एकत्र हुए थे। यहां से रैली की शक्ल में सभी मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर किसानों के कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान नगरनिगम, नगरपालिका, बिजली, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, पब्लिक हेल्थ, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी, मिड डे मील, रोडवेज सहित कई विभागों के सैकड़ों कर्मचारी दोपहिया वाहनों पर टोल प्लाजा के धरने पर किसानों के बीच पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान महीपाल सौढे, सीटू जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज ने की। जबकि संचालन जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने की। इस दौरान कर्मचारियों को सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 12 दिसंबर को होने वाले हल्ला बोल कार्यक्रम का न्योता दिया। इसके बाद बाइक जत्था द्वारा टोल प्लाजा पर पहुंचे। यहां कर्मचारी नेताओं ने कानून वापसी को किसानों का संघर्षों, एकता व बलिदान की जीत बताया। उन्होंने कहा कि अब तीन कृषि कानून वापस लेने की नहीं, बल्कि एमएसपी खरीद गारंटी कानून बनाने पर होगी। उन्होंने कहा कि लेबर कोड बिल वापसी के साथ निजीकरण प्रथा पर रोक लगाई जाए। कर्मचारियों, श्रमिकों का शोषण बंद हो और जीवन सुरक्षा दी जाए। नेताओं ने कहा कि कर्मचारी किसानों के साथ हैं और भविष्य में भी देशहित के लिए किसानों के साथ मिलकर संघर्ष करेंगे। इस दौरान मिड डे मील महासचिव शरबती देवी, आंगनबाड़ी जिला प्रधान रेखा सैनी, नगरपालिका से राजकुमार ससौली, प्रवेश परोचा, पब्लिक हेल्थ से नरेंद्र कांबोज, प्रेम प्रकाश, रिटायर्ड संघ जिला सचिव जोत सिंह, किसान सभा से राजबीर पिंडोरा, ब्लॉक प्रधान कृष्ण पाल, अजायब सिंह, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर से जिला प्रधान किशोर कुमार ने किसानों व कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed