फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Employees held the mayor responsible for being fired , Yamunanagar

कर्मचारियों ने नौकरी से निकालने के लिए मेयर जिम्मेदार ठहराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Employees held the mayor responsible for being fired , Yamunanagar
नगर निगम के गेट पर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम से निकाले गए 130 सफाई कर्मचारियों का पांचवें दिन भी धरना जारी रहा। रोज की तरह शनिवार सुबह सफाई कर्मचारी नगर निगम गेट पर एकत्र हुए। यहां दौरान कर्मचारियों ने मेयर पर अपने चहेतों को नौकरी देने और दूसरों का रोजगार छीनने का आरोप लगाया और मेयर व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि वे आरपार का मन बना चुके हैं। जब तक उनका रोजगार उन्हें वापस नहीं मिल जाता, वह पीछे हटने वाले नहीं है।
धरने के दौरान नगर निगम स्थित यूनियन कार्यालय में नगरपालिका कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। अध्यक्षता शाखा प्रधान राजकुमार ससौली ने की।संचालन शाखा सचिव प्रवेश परोचा ने किया। बैठक में निकाले गए कर्मचारियों का रोजगार वापस दिलवाने को लेकर चर्चा की गई। चार घंटे चली बैठक में समान काम समान वेतन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अग्निशमन सेवा के मुख्य संगठन सचिव जरनैल सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी नेता विनोद त्यागी, महासचिव मांगे राम, एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सोढे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज ने मांगों के लिए आंदोलन करने की पैरवी की।
विज्ञापन

नेताओं ने बताया कि कर्मचारियों के रोजगार को लेकर नगर निगम प्रशासन के अंदर बहुत बड़ी धांधली व राजनीति चल रही है। इसके लिए सीधे तौर मेयर जिम्मेदार हैं। निगम के दूसरे सफाई कर्मचारियों की बदले की भावना से दूसरे वार्ड में बदलियां की जा रही है। कर्मचारियों को बदलियों व झूठी कार्रवाई का डर दिखाकर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। भर्ती किए गए नए बेलदारों की ड्यूटी फील्ड में लगाने के बजाए कार्यालय में लगाई गई है। वहीं जिन कर्मचारियों की जिम्मेदारी सफाई की है उनसे बेलदार का काम लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों से कैडर के हिसाब से ही ड्यूटी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका कर्मचारी संघ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मेयर के द्वारा जल्द ही कर्मचारियों की भर्ती में गड़बड़ी व कर्मचारियों का उत्पीड़न करना बंद नहीं किया, तो सोमवार से नगरपालिका कर्मचारी संघ आंदोलन तेज करेगा। मुख्य सड़कों और चौराहों पर जुलूस निकाले जाएंगे। इस दौरान सुमित मचल, धर्मेंद्र, रामकुमार, वरिष्ठ उपप्रधान रोहताश, उपप्रधान बलदीप तुंबी, उपप्रधान जनकराज, राजबाला, जीतो देवी, संतोष देवी, जगाधरी नगर निगम शाखा प्रधान विक्की पारचा, उपप्रधान मुकेश, प्रचार सचिव पपला, प्रेस सचिव रमन कुमार, सह सचिव संजय, कोषाध्यक्ष गुलजार अहमद, श्रीकांत सोरण सहित तमाम कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed