फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elephants uprooted trees from the forest, people were scared, Yamunanagar

जंगल से निकले हाथी ने उखाड़े पेड़, लोग सहमे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Elephants uprooted trees from the forest, people were scared, Yamunanagar
जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर चहल कदमी करता गजराज। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे से गुजर रहे लोगों की उस समय सांसे अटक गई, जब जंगल से निकलकर एक हाथी सड़क पर आया गया। हाथी कुछ देर सड़क के बीच खड़ा रहा और फिर उसने उत्पाद मचाया। हाथी ने हाईवे किनारे लगे एक दर्जन से ज्यादा पेड़ सूंड़ और और टक्कर मार के उखाड़ दिए। गणपति उत्सव के समय के बीच गजराज का यह रूप देखकर राहगीरों की सांसे अटक गईं।
अमूमन हाथियों के सड़क पर आने वे मस्ती और अठखेलियां करते हैं। मंगलवार को गजराज का रूप देखकर सभी भयभीत हो गए। इस दौरान राहगीर गजराज से काफी दूर जाकर खड़े रहे। बहुत ही कम लोगों ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने की हिम्मत जुड़ा पाए। इस कारण हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस बीच राहगीर बिल्कुल चौकस खड़ रहे और किसी ने हॉर्न तक नहीं बजाया। चूंकि लोगों को अंदेशा था कि हॉर्न की आवाज से हाथी कहीं और अधिक भड़क गया तो आफत आ जाएगी। करीब दो घंटे हाईवे पूरी तरह थमा रहा।
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर मौजूद सतीश कुमार, साजिद खान, कादिर, राजेश कुमार ने बताया कि पांवटा नेशनल हाईवे पर अकसर जानवरी जंगल से निकल कर सड़क पर आ जाते हैं। हाथी भी कई बार इस सड़क पर आए हैं, परंतु कभी ऐसा नहीं देखा कि इतने पेड़ उखाड़ दिए हो। राहगीरों ने कहा कि गजराज गुस्से में लग रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वन्य जीव प्राणी विभाग के निरीक्षक सुनील ने बताया कि यह जंगल जानवरों का घर है। जंगल में भ्रमण करते करते कई बार जानवर सड़क पर आ जाते हैं। कुछ देर सड़क पर मौज मस्ती और अठखेलियां करके वापस जंगल में चले जाते हैं। बहुत ही कम संभावना होती है कि जानवर आक्रामक हो। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि हाथी को चोट इत्यादि लग गई और दर्द के कारण ऐसा कर रहा हो। ऐसा भी हो सकता है कि किसी व्यक्ति से उसे छेड़ दिया हो।

निरीक्षक ने बताया कि हाईवे जंगल से गुजर रहा है और जंगल इन जानवरों का घर है। यहां पर लोगों को शांति बनाए रखनी चाहिए। यह पूरा क्षेत्र उच्च ध्वनि रहित है और किसी प्रकार की तेज आवाज यहां वर्जित है। हॉर्न की तेज आवाज भी जानवरों को विचलित कर देती है। निरीक्षक ने बताया कि इस दौरान उनके पास हाथी द्वारा किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed