फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   elephants ruined the crop

नेशनल पार्क से निकले हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, फसल की तहस-नहस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
elephants ruined the crop
हाथियों द्वारा बाग में पेड़ों की तोड़ी गई टहनियां। - फोटो : Yamuna Nagar
कलेसर नेशनल पार्क से निकल कर हाथियों ने पास के लगते खेतों में जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कई दिनों से गांव और खेतों में आतंक मचाया हुआ है। जिस कारण ग्रामीण कहीं आने जाने से डर रहे हैं। हाथियों का उत्पात इतना है कि रात में सोये किसानों पर हमला कर देते हैं और फसल खराब करते हैं। घबराये किसान किसी तरह अपनी जान बचाते हैं।
विज्ञापन

किसान शिव कुमार, ओम कुमार, मदन लाल ने बताया कि हमने खेत के किनारे पर तार की बाड़ लगाई हुई थी। हाथियों ने वह सारी तार बाड़ तोड़ दी है। वह हमारे खेतों की सारी फसल खराब कर दी हैं। हमारी पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने बताया कि बीती रात जब हम अपने खेतों में सोये हुए थे तो हाथी ने आकर हमारे ऊपर हमला किया। फिर हम किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे और हमारा जो सोने के लिए झोपड़ी बनाई हुई थी वह पूरी तरह से तहस-नहस कर दी है। हमारी सारी फसल खराब कर दी है। किसानों ने वन विभाग से अपील की है की इन हाथियों को यहां से कहीं दूर भेजने का प्रबंध किया जाए। जिससे यह हमारे खेतों की फसल खराब न कर सके। हम आराम से अपने खेतों में सो सकें। वन्य प्राणी निरीक्षण ने बताया कि हमें हाथियों के आने की सूचना मिली थी। जब हम मौके पर पहुंचे। तब तक हाथी वापिस जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed