फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electricity wires sparked, crop burnt to ashes,

बिजली की तारों ने निकली चिंगारी, फसल जलकर राख,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity wires sparked, crop burnt to ashes,
गांव औरंगाबाद में बिजली के तारों से निकली चिंगारी के कारण गन्ने की फसल जल गई। आग की लपटें उठती देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इससे पहले करीब एक एकड़ में लगी फसल राख हो गई।
विज्ञापन

गांव भूत माजरा निवासी अधिवक्ता धर्म सिंह पंजेटा ने बताया कि उसका गांव औरंगाबाद में खेत है। रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बिजली की ढीली तारों के टकराने से चिंगारी निकाली और गन्ने के खेत में आग लग गई। उसका कहना है कि बिजली की ढीली तारों के बारे में अधिकारियों को पहले भी अवगत करवाया था, लेकिन निगम की ओर से समाधान नहीं किया गया। इस कारण उसकी मेहनत जलकर राख हो गई है। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी बिजली की ढीली तारों के कारण उसकी फसल में आग लगी थी। पीड़ित ने प्रशासन से फसल का मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed