फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Electricity Corporation installed 149 poles in two days

Yamuna Nagar News: बिजली निगम ने दो दिन में लगाए 149 खंभे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation installed 149 poles in two days
गर्मी से मुरझाई गन्ने की फसल। संवाद
यमुनानगर। आंधी से जिले में बिजली के खंभे टूटने और खंभों पर लगे ट्रांसफार्मर गिरने से के बाद किसानों के सामने फसलों की सिंचाई करने का संकट पैदा हो गया था। कारण कि खंभों पर लगे 49 ट्रांसफार्मर खंभे गिरने से गिर गए थे व 114 खंभे टूट गए थे।
विज्ञापन

इसमें से 90 प्रतिशत खेतों में लगे थे। गर्मी व फसलों के नुकसान को देखते हुए बिजली निगम ने दो दिन में ही पावर सप्लाई को सुचारू कर दिया। इससे किसानों ने राहत की सांस ली है। गर्मी की वजह से इस वक्त खेतों में लगी फसलों को पानी की बहुत ज्यादा जरूरत है। खेतोंं में गन्ने की फसल के अलावा मक्का, पशु चारा व सब्जी लगी हुईं हैं। जिनकी किसानों को जरूरत के हिसाब से सिंचाई करनी पड़ती है।
विज्ञापन

ये फसलें तैयार होने वाली हैं। इसी तरह गन्ना भी अधिक गर्मी की वजह से मुरझाने लगा है। इसलिए इसे ज्यादा पानी की जरूरत है। गन्ने के खेत में पानी देने में समय भी ज्यादा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान के लिए तैयार हो रही है पौध : गेहूं कटाई के बाद अब किसान धान रोपाई की तैयारियों में जुट गए हैं। किसान खेतों को तैयार करने में लगे हैं। वहीं धान रोपाई के लिए पौध भी लगाई जा चुकी है। जिसमें हर वक्त पानी रखना जरूरी है। बिना पानी के पौध के सूखने का खतरा है। बुधवार को जिस तरह से ट्रांसफार्मर व खंभे टूटे, उससे किसानों की परेशानी बढ़ गई थी। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना का कहना है कि इस बार बिजली निगम ने ट्रांसफार्मर व खंभे लगाने में बहुत तेजी दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed