{"_id":"613908bf8ebc3e1ef2272ed4","slug":"electric-current-carpenter-dead-yamuna-nagar-news-knl825789114","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर लाइट लगाते हुए कारपेंटर की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर लाइट लगाते हुए कारपेंटर की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई के पास घर के बाहर लाइट लगाते समय कारपेंटर की करंट लगने से मौत हो गई। कारपेंटर कुछ दिनों पहले ही यहां नए मकान में शिफ्ट हुआ था। बिजली की फिटिंग न होने के कारण अंधेरा होने पर वह घर के बाहर बल्ब लगा रहा था। बिजली के नंगे तार छूने से उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात हुआ। सूचना मिलने पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
आईटीआई के निवासी विक्रम सिंह (49) की महाराणा प्रताप चौक के पास कारपेंटर की दुकान है। उसका परिवार कुछ समय पहले ही आईटीआई के समीप नए मकान में शिफ्ट हुआ था। यहां बिजली फिटिंग नहीं थी। मंगलवार रात घर के बाहर अंधेरा देख विक्रम बेटे के साथ बाहर रोशनदान से तार निकाल कर बल्ब लगा रहा था। इसी दौरान उसका हाथ बिजली के नंगे तार को छू गया। ये देख बेटे ने भाग कर तार को हटाया। इस दौरान विक्रम करंट लगने के बाद नीचे गिर गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांधी नगर थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि परिजनों का किसी पर कोई आरोप नहीं है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।