फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elections in neighboring states, liquor warehouses explored, stocked checks

पंजाब, उत्तराखंड और यूपी में चुनाव, हरियाणा के शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग की पैनी नजर 19-14-45

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Elections in neighboring states, liquor warehouses explored, stocked checks
यमुनानगर। पंजाब, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही हरियाणा का आबकारी विभाग भी सतर्क हो गया। शराब की एक भी बोतल अवैध रूप से इधर से उधर न हो, इसके लिए विभाग ने हरियाणा के शराब कारोबारियों के पास मौजूद स्टॉक पर नजरें गढ़ा ली हैं। यहां से दूसरे राज्यों में शराब की सप्लाई न हो सके इसके लिए आबकारी विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा की सरहदें पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से सटी हुईं हैं और तीनाें राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन

चुनावों के मद्देनजर दूसरे राज्यों में शराब की अवैध सप्लाई न हो, इसके लिए चौकसी बढ़ा दी गई है। चूंकि यमुनानगर जिला उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड से सटा हुआ है, इसलिए मंगलवार को आबकारी विभाग के अफसरों ने यहां शराब का स्टॉक खंगाला। शराब की तस्करी रोकने के लिए मंगलवार सुबह कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी और हेड क्वाटरों की टीमों ने यमुनानगर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। टीम में कुरुक्षेत्र के डीईटीसी राज कुमार, रेवाड़ी से संजीव मित्तल और कुरुक्षेत्र के ही निरीक्षक अनिल कुमार के अलावा अन्य कर्मचारियों ने जगाधरी के शराब गोदामों पर पहुंचकर अचानक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने गोदाम का लाइसेंस और शराब के स्टॉक की जांच की। इसके बाद टीम ने यहां अन्य शराब कारोबारियाें के गोदामों में भी शराब के स्टॉक को भी चेक किया। इन गोदामों में शाम तक टीमों ने उपलब्ध शराब के स्टॉक का रिकॉर्ड के साथ मिलान किया। इस औचक निरीक्षण से जिले के शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। चुनाव के दौरान शराब की अवैध तस्करी की आशंका बनी रहती है। जिन राज्यों में चुनाव होता है, वहां शराब की डिमांड भी बढ़ जाती है। इस औचक निरीक्षण में इसी बात पर नजर रखी जा रही है कि शराब के गोदामों में वर्तमान में कितना शराब का स्टॉक मौजूद है और रिकॉर्ड में कितना दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी के अलावा हेड क्वार्टर से टीमें आईं थी। पंजाब, यूपी और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान हरियाणा से शराब की अवैध आपूर्ति न हो सके, इसको देखते हुए शराब गोदामों पर स्टॉक को पहले ही चेक किया जा रहा है। अगर इस दौरान गोदाम मालिक के यहां स्टॉक में कमी पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- अमित खंगवाल, डीईटीसी एवं नोडल अधिकारी, आबकारी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed