फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   election

चुनाव के लिए बूथों का लिया जायजा, सभी पर महिला कर्मचारी भी होंगी तैनात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
election
साढौरा। नगरपालिका चुनाव के लिए बनाए गए बूथों का रिटर्निंग अधिकारी जसपाल सिंह गिल ने निरीक्षण किया। रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि कस्बा में नगरपालिका चुनाव में पार्षद पद के 13 उम्मीदवारों का चुनाव होना है। सभी बूथों पर महिला कर्मचारी भी तैनात होंगी।
विज्ञापन

डीएवी स्कूल, हिंदू स्कूल, जैन स्कूल, हरियाणा विद्या मंदिर, सरस्वती स्कूल, गुरु रविदास धर्मशाला में बूथ बनाए गए हैं। इन सभी बूथों पर ईवीएम मशीनों के साथ एक्सपर्ट तैनात किए जाएंगे ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी खामी का सामना न करना पड़े। सभी बूथों पर शौचालय, पेयजल, बुजुर्गों व दिव्यांगों के बैठने के उचित प्रबंध रहेंगे। इसके साथ ही सुरक्षा के तमाम प्रबंध रहेंगे। सभी बूथों पर महिला पुलिसकर्मी सहित अन्य महिला कर्मचारी भी तैनात की जाएंगी। सभी कर्मचारी महिला मतदाताओं की मदद करेंगी। बूथों के आसपास किसी भी असामाजिक गतिविधि पर तुरंत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी। उन्होंने स्ट्रांग रूम व काउंटिंग सेंटर के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

सहायक रिटर्निंग अधिकारी भारत भूषण ने बताया कि मतदाताओं को अपना पहचान संबंधी दस्तावेज लेकर आना होगा ताकि पोलिंग में किसी भी प्रकार की परेशानी न आए। सभी बूथों पर रंगीन वोटर लिस्ट उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर तहसीलदार बिलासपुर चेतना चौधरी, तरुण सहोता, जेई मनजीत सिंह, रूस्तम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed