फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elderly couple accused of murder, on remand for three days, police interrogated

बुजुर्ग दंपती हत्याकांड के आरोपी तीन दिन की रिमांड पर, पुलिस कर रही पूछताछ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
Elderly couple accused of murder, on remand for three days, police interrogated
यमुनानगर। जगाधरी की गोमती गली निवासी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से रिटायर्ड ऋषि पाल गोयल (80) व उनकी पत्नी स्नेह लता (75) की हत्या के आरोपी हर्ष उर्फ लक्की व रजत को सीआईए वन पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। दोनों आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त हथियार (रॉड) व चोरी किए गए गहने बरामद करने के लिए स्टाफ की ओर से पांच दिन का पुलिस रिमांड मांगा गया। लेकिन कोर्ट ने तीन दिन का रिमांड मंजूर किया है।
विज्ञापन

आरोपी हर्ष पर पहले से बाइक चोरी का मामला दर्ज
सीआईए वन इंचार्ज राकेश मटोरिया ने बताया कि रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से दंपती की हत्या में इस्तेमाल की गई रॉड, चोरी किए गए गहने, नकदी व अन्य सामान बरामद किया जाएगा। अभी तक की जांच में आरोपियों ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई रॉड खाली प्लाट व किराए के मकान में छुपा रखी है। अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी हर्ष पर पहले एक बाइक चोरी का मामला दर्ज है। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में यह भी पता लगाया जाएगा कि इन आरोपियों ने कोई और अपराध भी किया है या नहीं।
विज्ञापन

दो दोस्तों ने चोरी के इरादे से की थी दंपती की हत्या
जगाधरी की पुरानी अनाज मंडी की गोमती गली में एसबीआई से रिटायर्ड अफसर ऋषिपाल गोयल व उनकी पत्नी स्नेहलता करीब 35 साल से रहते थे। सोमवार दोपहर करीब 11 बजे जब दंपती के अमित गोयल ने अपने पिता को फोन किया तो नंबर बंद मिला। इसके बाद उसने अपने भतीजे सरस्वती कालोनी निवासी विवेक को फोन कर घर पर भेजा। जब वह घर पहुंचा तो कमरे में उसके दादा ऋषिपाल व दादी स्नेहलता अलग-अलग बेड पर मृत पड़े थे। ऋषिपाल के मुंह पर तकिया रखा हुआ था। स्नेहलता के सिर में चोट लगी हुई थी। स्नेहलता के कान, हाथ व गले से ज्वेलरी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए इंदिरा कॉलोनी निवासी हर्ष उर्फ लक्की व गोमती गली निवासी रजत को गिरफ्तार किया था। आरोपी हर्ष मृतक दंपती के घर के पीछे किराए के मकान में रहता है। यहां उसकी दोस्ती रजत के साथ हो गई थी। दोनों आरोपी बेरोजगार थे। उन्हें पता था बुजुर्ग दंपती घर पर अकेला रहता था। इसलिए उन्होंने दंपती घर चोरी करने की योजना बनाई। योजना के तहत रविवार-सोमवार की रात को चोरी के इरादे से दोनों आरोपी रॉड लेकर छत के रास्ते दंपती के घर में घुसे। जब आरोपी चोरी करने लगे तो स्नेहलता जाग गई। इस दौरान आरोपियों ने उसकी सिर में रॉड मार दी। स्नेहलता की आवाज सुनकर ऋषिपाल की आंख खुल गई। इससे पहले वह बिस्तर से उठ पाते एक आरोपी ने तकिये से उनका मुंह दबा दिया और दम घोट कर उनकी हत्या कर दी थी।

दंपती हत्याकांड में दो आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान उनसे वारदात में इस्तेमाल की गई रॉड व चोरी किए गहने व अन्य सामान बरामद किया जाएगा। आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है।
- राकेश मटोरिया, इंचार्ज, सीआईए वन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed