फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Elder sister commits suicide after an argument with younger sister

Yamuna Nagar News: छोटी बहन से कहासुनी के बाद बड़ी ने की खुदकुशी

Sat, 13 Jun 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Elder sister commits suicide after an argument with younger sister
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रायपुर निवासी 19 वर्षीय युवती कुमकुम की कीटनाशक निगलने के छह दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार सुबह निजी अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रायपुर निवासी देवानंद ने बताया कि छह जून की शाम कुमकुम और उसकी छोटी बहन दिव्या के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद दोनों सामान्य हो गईं। रात में सभी सो गए, लेकिन अगले दिन सुबह करीब चार बजे दिव्या ने बताया कि कुमकुम की तबीयत खराब है और उसे लगातार उल्टियां हो रही हैं। परिवार उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां जांच में पता चला कि उसने खेतों में छिड़काव के लिए रखे कीटनाशक का सेवन किया था। पिता के अनुसार कुमकुम ने आईटीआई करने के बाद हाल ही में नौकरी शुरू की थी।
विज्ञापन

घर में उसके रिश्ते की बातचीत चल रही थी और परिवार जल्द उसकी शादी की तैयारी कर रहा था।सदर थाना के जांच अधिकारी रमनदीप सिंह ने बताया कि युवती ने बयान दिया था कि उससे गलती से कीटनाशक दवा का सेवन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed