{"_id":"6269a44609acb60f9e20a4f0","slug":"ek-hajaar-ko-notis-jaaree-ab-16-hajaar-ko-dene-kee-taiyaaree-yamuna-nagar-news-knl10635736","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड लाइसेंस की मार : एक हजार को नोटिस जारी, अब 16 हजार को देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेड लाइसेंस की मार : एक हजार को नोटिस जारी, अब 16 हजार को देने की तैयारी
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम के प्रॉपर्टी टैक्स और रेंट बकाएदारों के बाद अब अधिकारियों ने ट्रेड लाइसेंस ना बनवाने वालों पर सख्ती शुरू कर दी है। उन्होंने शहर में व्यवसायिक गतिविधियों में लगे चाय बेचने वाले, छोटे-बड़े दुकानदारों और उद्योगपतियों तक को नोटिस देने शुरू कर दिए है। अभी एक हजार को नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा वार्ड वाइज करीब 16 हजार नोटिस भेजने की तैयारी है। नोटिस में लिखा है कि 15 दिन में लाइसेंस ना बनवाने पर एक बार में 500 से 5000 रुपये या प्रतिदिन के हिसाब से 50 से 500 रुपये जुर्माना लगने लगेगा। इसे पढ़कर दुकानदारों से लेकर व्यापारियों में खलबली मची है। कुछ संगठन मिलकर नगर निगम की नोटिस व जुर्माना कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद की तैयारी में नुक्कड़ सभाएं करने में जुट गए हैं।
बाक्स
ऐसे समझें ट्रेड लाइसेंस की प्रक्रिया
नगर निगम क्षेत्र में किसी भी तरह की व्यवसायिक गतिविधि में लगे लोगों को नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस लेना जरूरी है। ये अलग-अलग व्यवसायिक गतिविधियों के अनुसार 90 श्रेणियां में बनता हैं। हर श्रेणी का लाइसेंस एक वर्ष की अवधि का बनता है। अलग-अलग व्यवसायिक गतिविधि अनुसार लाइसेंस की अलग-अलग फीस निर्धारित है, जिसकी हर वर्ष नगर निगम में अदायगी करनी पड़ती है। हर वित्तवर्ष की शुरुआत में एक अप्रैल को लाइसेंस का नवीनीकरण करना होता है।
नोटिस में नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा में अलग-अलग जुर्माना
धारा-330 एक बार में 5000 या 500 रुपये प्रतिदिन।
धारा-331 एक बार में 500 या 100 रुपये प्रतिदिन।
धारा-335 एक बारे में 500 या 50 रुपये प्रतिदिन।
कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद की तैयारी में नुक्कड़ सभाएं
नगर निगम के भेजे नोटिस और ट्रेड लाइसेंस ना बनवाने पर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई के बाद दुकानदार और व्यापारी विरोध में उतर आए हैं। उद्योग व्यापार मंडल और कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स नुक्कड़ सभाएं कर बाजार बंद की तैयारी कर रहे हैं। जवाहर मार्केट में सभा के दौरान मंडल अध्यक्ष महेंद्र मित्तल ने कहा कि सीएम ने ट्रेड लाइसेंस खत्म करने की घोषणा की है। इसके बाद भी नगर निगम अफसर नोटिस व उसमें जुर्माने का डर दिखा रहे हैं। जबकि दुकानदार व व्यापारी पहले ही कई तरह के टैक्स से दुखी है। ऐसे में ट्रेड लाइसेंस थोपने से अफसरशाही बढ़ेगी। उनकी मांग है कि सरकार ट्रेड लाइसेंस समाप्त कर नोटिफिकेशन जारी करे। अन्यथा दुकानदार व व्यापारी को मजबूरन बाजार बंद जैसा आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय मित्तल, सुनील वैध, अतुल, शाम गुप्ता, मुकेश, तिलक, प्रकाश,नरेश, शुभम, शुतान्शु, सुचिंद्र, अमन, दयाल, आहुजा, मौजूद रहे।
विज्ञापन
------------------
वर्जन
ट्रेड लाइसेंस ना बनवाने वालों को वार्ड वाइज नोटिस जारी कर रहे हैं। अभी करीब एक हजार को नोटिस भेजे हैं, ऐसे ही करीब 16 हजार को नोटिस भेजे जाने हैं।
-अजय वालिया, जेडटीओ, नगर निगम।