फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   education

जगाधरी और सरस्वती नगर खंड 6 ग्रेड में सक्षम घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
education
यमुनानगर। वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री सुशासन परियोजना निदेशक राकेश गुप्ता ने सक्षम घोषणा 2.0 दूसरे राउंड का रिजल्ट घोषित किया। इसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी जोगिंदर सिंह हुड्डा ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने बताया कि फरवरी 2020 में हरियाणा राज्य के 119 खंडों में यह परीक्षा आयोजित की गई थी। जिनमें से 22 खंड सभी 6 ग्रेड में सक्षम घोषित किए गए हैं। इन 22 खंडों में से जिला यमुनानगर के जगाधरी व सरस्वती नगर दो खंडों को सभी 6 ग्रेड में सक्षम घोषित किया गया है। इसके अतिरिक्त खंड बिलासपुर को 5 ग्रेड में, साढौरा को 4 ग्रेड में तथा खंड छछरौली एवं रादौर को 3 ग्रेड में सक्षम घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह जिला यमुनानगर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि सक्षम घोषणा के 2.0 प्रथम राउंड में कोई भी खंड सक्षम नहीं था। उन्होंने बताया कि दूसरे राउंड में कक्षा तीसरी से आठवीं तक की सभी कक्षाएं शामिल थी तथा इन कक्षाओं के हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक और ईवीएस विषय शामिल थे। किसी भी खंड को सक्षम होने के लिए परीक्षा में भाग लेने वाले कुल बच्चों का 80 प्रतिशत तथा इनका सभी विषयों में स्कोर 50 प्रतिशत या उससे अधिक होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खंड जगाधरी तथा सरस्वती नगर कक्षा 3 से कक्षा 8 तक सभी में सक्षम रहा है। खंड बिलासपुर कक्षा तीसरी, चौथी, पांचवीं, छठी, आठवीं में सक्षम और सातवीं कक्षा में सक्षम के नजदीक रहा है। खंड साढौरा कक्षा तीसरी, चौथी, छठी, सातवीं में सक्षम रहा है, खंड छछरौली और रादौर कक्षा तीसरी, चौथी, पांचवीं में सक्षम रहे हैं। उन्होंने कहा कि सक्षम परीक्षा की सफलता के लिए जिला स्तरीय टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने बताया कि जिला में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए जिला उपायुक्त मुकुल कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त प्रतिमा चौधरी, उप मंडल अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजपाल, उप जिला शिक्षा अधिकारी, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य डायट तेजली, जिला परियोजना अधिकारी, एपीसी, बीआरपी, एबीआरसी, सीआरसी इंचार्ज, सभी प्रधानाचार्य, सभी मुख्य अध्यापक और अध्यापकों के सहयोग सराहनीय है। जिला उपायुक्त मुकुल कुमार ने भी पूरी टीम को बधाई दी और सभी अधिकारियों को आगे बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही जिला उपायुक्त ने सभी को लॉक डाउन की स्थिति के चलते सरकार द्वारा चलाए जा रहे ई लर्निंग एवं घर से पढ़ाओ अभियान को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने और इसे सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed