यमुनानगर
कोरोना वायरस की स्थिति को मद्देनजर रखते हुए सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को दूर संचार के माध्यमों से शिक्षित किया जा रहा हैं। अध्यापक इंटरनेट से विद्यार्थियों से संपर्क कर रहे हैं I विद्यार्थियों के माता-पिता व अभिभावकों को पिछली कक्षा के परिणाम और ऑनलाइन कक्षाओं की योजनाओं से भी अवगत करवाया गया I विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी, गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, कंप्यूटर आदि विषयों की वर्कशीट, असाइनमेंट, पीडीएफ फाइल का प्रयोग किया जा रहा है I इनसे विद्यार्थी अवकाश के दिनों में लाभान्वित हो रहे हैं I सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका बंसल ने बताया कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए अध्यापक वर्ग अपने दिशा निर्देश से उनका मार्ग प्रशस्त कर रही हैं, जिससे वे दिन-रात मेहनत कर विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दे रहे हैं।