{"_id":"691a238de150b5deac0aa188","slug":"educating-students-about-financial-management-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-146928-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को वित्तीय प्रबंधन के बारे में दी जानकारी
Mon, 17 Nov 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को जानकारी देते मुख्य वक्ता। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। राजकीय महाविद्यालय में अर्थशास्त्र, कंप्यूटर व वाणिज्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (एनआईएसएम) के सहयोग से दो दिवसीय वित्तीय शिक्षा कार्यशाला का समापन हो गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुनील तनेजा के नेतृत्व और कार्यकारी प्राचार्य अशोक बंसल की देखरेख में हुआ।
कार्यशाला में बचत, निवेश, म्युचुअल फंड में जोखिम और अन्य वित्तीय स्वरूपों पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें एनआईएसएम से वित्तीय विशेषज्ञ राजीव जैन व जलज जैन मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को वित्तीय रूप से सुरक्षित भविष्य के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इसके लिए इस तरह की वर्कशॉप से वित्तीय जागरूकता की बढ़ती आवश्यकता पर जोर दिया। राजीव जैन ने बचत, निवेश, म्युचुअल फंड्स, शेयर बाजार संबंधित विभिन्न धारणाओं के बारे बताया।
जलज जैन ने डिमैट अकाउंट खोलने का तरीका बताया। अर्थशास्त्र विभाग से प्रो. रजनी गोयल ने वित्तीय प्रबंधन की महत्ता बताई। कार्यशाला के दूसरे दिन म्युचुअल फंड तथा इक्विटी से स्टॉक बाजार निवेश की जानकारी दी। कार्यशाला में 100 से ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान वाणिज्य विभाग के प्रो. विनोद शर्मा, कंप्यूटर विभाग की डॉ. नेहा सैनी, डॉ. लखविंद्र सिंह, डॉ. विशाल वर्मा, प्रिया सहित अन्य उपस्थित रहे।