{"_id":"62cb3f3d908875271677de77","slug":"due-to-enmity-the-young-man-s-legs-were-broken-yamuna-nagar-news-knl114240783","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश के चलते किया हमला, युवक की टांगे तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश के चलते किया हमला, युवक की टांगे तोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकरी की दुकान पर केक लेने जा रहे सुभाष नगर निवासी 17 वर्षीय हितेश पर 8-10 युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उसकी टांगे तोड़ डाली। लोगों ने घायल हितेश को अस्पताल में भर्ती कराया। हमला पुरानी रंजिश को लेकर किया गया। क्योंकि पहले भी कई बार दोनों पक्षों में झगड़ा हो चुका है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुभाष नगर निवासी हितेश ने बताया कि वह अपने दोस्त की बहन के जन्मदिन समारोह में जा रहा था। इस दौरान में रास्ते में बेकरी से केक लेने लगा। तभी पीछे से एक युवक आया और उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। उसका विरोध किया तो वहां पर रवि, छोटू, रुद्र, अभिषेक व कालू अपने अन्य साथियों के साथ डंडे व रॉड लेकर आ गए और उस पर हमला कर दिया। उसकी टांगें तोड़ डाली। उसकी जेब से 1100 रुपये भी निकाल लिए। हितेश ने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने उसके साथ मारपीट करते हुए कहा था कि उसके मामा के लड़के अंकित को सबक सिखाने के लिए यह हमला किया गया है। अंकित की हमलावरों के दोस्त अलाउद्दीन के साथ पुरानी रंजिश है। कई बार उनके बीच झगड़े हो चुके हैं। दोनों पक्षों के बीच केस तक दर्ज हुए हैं। अब इस झगड़े के बाद एक बार फिर से दोनों गुटों में दोबारा से विवाद पनप गया है। थाना शहर जगाधरी प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर हमलावरों पर केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।