फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   dubee se laut rahe vyakti ko bas mein savaaree ne chaay pila kiya behoshar

दुबई से लौट रहे व्यक्ति को बस में सवारी ने चाय पिला किया बेहोश, सूटकेस व यूएई की करंसी लेकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
dubee se laut rahe vyakti ko bas mein savaaree ne chaay pila kiya behoshar
यमुनानगर। दुबई से घर लौटे शहर की शंकरपुरी कॉलोनी निवासी बलविंद्र सिंह को किसी ने बस में चाय पिलाकर बेहोश कर दिया। उसके साथ बस में सवार आरोपी उनके सूटकेस, मोबाइल व पर्स लेकर फरार हो गया। बेसुध बलविंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

जगाधरी की शंकरपुरी निवासी बलविंद्र सिंह ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो वर्ष से दुबई मे नौकरी करता था। 10 फरवरी को ही वह दुबई से वापस लौटा था। दिल्ली से बस में सवार होकर वह करनाल पहुंचा। उसने करनाल से यमुनानगर की बस ली। उसे करनाल में पीछे बैठी सवारी ने चाय पिलाई थी। यमुनानगर बस सटैंड पहुंचते ही उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे नशा सा होने लगा और उसकी कुछ भी सोचने समझने की सुध नहीं रही। यमुनानगर बस स्टैंड पर पहुंचे तो उसके साथ वाली सीट पर बैठा व्यक्ति उसके दोनों सूटकेस जिनमें जरुरी कागजात, दो मोबाइल व अन्य सामान था उसे लेकर चला गया। वह उसकी जेब से पर्स भी निकाल कर ले गया। एक बैग को वह बस में ही छोड़ गया। बाद में वह बैग उसे मिल गया। यह घटना शाम के समय हुई। बलविंद्र सिंह ने बताया कि बैग में 11 हजार दिरहम यूएई की करंसी थी। इसके अलावा उसका यूएई का ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेज भी थे।
विज्ञापन

--------
आरोपी ने पहन रखी थी काले रंग की जैकेट
बस स्टैंड यमुनानगर पर सारी सवारियां बस से नीचे उतर गई। केवल बलविंद्र सिंह ही बस में बेसुध पड़ा था। परिचालक ने उसे देखा तो उन्हें थोड़ी बहुत होश आई। इसकी सूचना थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। होश आने पर बलविंद्र सिंह ने अपने घर पर फोन करवा उन्हें सारी बात से अवगत कराया। पुलिस के पूछने पर बलविंद्र सिंह ने बताया कि उसके पास जो व्यक्ति बैठा था उसने काले रंग की जैकेट पहन रखी थी। इसके अलावा चेहरे पर मास्क पहन रखा था। परिचालक भी मास्क लगा होने के कारण आरोपी को पहचान नहीं पाया। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर मेम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जाएगी। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed