{"_id":"698244cd59b5b67a6b0c3de4","slug":"drug-addiction-ruins-lives-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-150839-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जीवन को बर्बाद कर देती है नशे की लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जीवन को बर्बाद कर देती है नशे की लत
Wed, 04 Feb 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकालते महाराजा अग्रसेन कॉलेज के विद्यार्थी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन कॉलेज की एंटी ड्रग सेल की ओर से मंगलवार को नशा मुक्त रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य विद्यार्थियों व लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना रहा। विद्यार्थियों ने नशा विरोधी नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया।
रैली में कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कभी नशा न करने की शपथ ली। रैली में विद्यार्थियों ने नशा विरोधी संदेशों व नारों से युक्त तख्तियां व बैनर लेकर भाग लिया। विद्यार्थियों ने लोगों को बताया कि नशा व्यक्तिगत, सामाजिक एवं व्यावसायिक जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालता है और इसे नष्ट कर देता है।
नशे की लत से शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, शैक्षणिक प्रदर्शन गिरता है और पारिवारिक व सामाजिक जीवन में अव्यवस्था उत्पन्न होती है। प्राचार्य डॉ. करुणा ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य के लिए एक गंभीर चुनौती है और इससे बचाव के लिए जागरूकता, आत्मसंयम व नैतिक मूल्यों की शिक्षा अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में नशा मुक्त जीवनशैली का संदेश फैलाने का आह्वान किया। संयोजक प्रो. गौरव बरेजा ने कहा कि ऐसी जागरूकता गतिविधियां युवाओं को नशे के दीर्घकालिक दुष्परिणामों के प्रति सचेत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। रैली के अंत में सभी प्रतिभागियों ने कभी नशा न करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की शपथ ली।