फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drought in the city, clouds rained in rural areas

शहर में सूखा, ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बरसे बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Drought in the city, clouds rained in rural areas
Drought in the city, clouds rained in rural areas - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। कई दिनों से जिले में पड़ रही भीषण गर्मी से बुधवार की बारिश से राहत मिल गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बादल जहां झमाझम बरसे, वहीं शहरी एरिया में सूखा ही रहा। बारिश से मौसम सुहावना होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने इसका खूब लुत्फ उठाया। छुट्टियां होने के कारण बच्चे छतों और गलियों में खेलते नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह घने बादल छाए रहे। धूप न निकलने से गर्मी से राहत मिली और मौसम खुशगवार हो गया। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रचंड गर्मी के कारण दोपहर 12 बजते ही जहां लोग घरों में दुबक जाते थे, वहीं बुधवार को लोगों ने मौसम का आनंद उठाया। मौसम में आए बदलाव के चलते अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तीन दिन बारिश की संभावना है। जिससे गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

छछरौली : क्षेत्र में बारिश होने से घाड़ क्षेत्र के किसानों के चेहरे खिल उठे। किसान धान रोपाई के लिए बारिश का काफी दिन से इंतजार कर रहे थे। छछरौली घाड़ सूखाग्रस्त क्षेत्र है। छोटे किसानों के खेतों में ट्यूबवेल कनेक्शन तक नहीं है। यहां के किसान धान रोपाई के लिए बारिश का इंतजार करते हैं। बुधवार की सुबह बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे और वे खेत तैयार कर रोपाई में जुट गए। क्षेत्र के रामकरण, सुरेश, राजीव, कर्मबीर और राजेश ने बताया कि एक सप्ताह से ज्यादा गर्मी थी। ऐसे में सुबह दस बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया था। प्रचंड गर्मी का असर मवेशियों पर भी पड़ रहा था। गर्मी की वजह से दुधारू पशुओं का दूध भी कम हो रहा था, लेकिन मौसम में बदलाव से अब सभी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश ने खोली अनाजमंडी व्यवस्था की पोल
प्रतापनगर। क्षेत्र में बुधवार को बारिश होने से किसान सुबह से ही धान रोपाई में जुट गए, वहीं अनाज मंडी में करोड़ों रुपयों से कराए गए विकास कार्यों की पहली बारिश ने पोल खोल दी। बारिश से अनाजमंडी की सड़कों पर पानी जमा हो गया। मुख्य गेट पर पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जल भराव न हो इसलिए मार्केटिंग बोर्ड की तरफ से अनाजमंडी में आरसीसी की गलियों और सड़कों का निर्माण करवाया गया था। क्षेत्रवासी सुमित, योगेश, अंकुश, इमरान, सलीम ने कहा कि अनाजमंडी में करोड़ों की लागत से शेड, सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है जो कि अधूरा है, जो सड़कें बनवाई गई हैं वहां पानी की निकासी का बंदोबस्त नहीं किया गया है। इसके चलते बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed