फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Drivers upset over lack of white stripe on Radour-Jathlana road

Yamuna Nagar News: रादौर-जठलाना सड़क पर सफेद पट्टी न होने से वाहन चालक परेशान

Thu, 15 Jan 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 15 Jan 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Drivers upset over lack of white stripe on Radour-Jathlana road
बिना सफेद पट्टी के रादौर-जठलाना सड़क। संवाद
रादौर। जठलाना जाने वाली सड़क पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सुरक्षा के लिए सफेद पट्टी व सेंटर लाइन न लगाने से कोहरे के मौसम में लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। धुंध के चलते सुरक्षा पट्टियां सड़क पर न होने से लोगों को भारी परेशानी होती है। लोगों ने पीडब्ल्यूडी विभाग से रादौर-जठलाना सड़क मार्ग पर सफेद पट्टी लगाए जाने की मांग की। क्षेत्र निवासी कर्ण शर्मा लालछप्पर, नीरज शर्मा, सचिन राणा, बृजपाल राणा, राहुल, संदीप कुमार ने बताया कि सर्दी के मौसम में कोहरा बहुत ज्यादा घना होता है। जिस कारण लोगों को वाहन चलाने में भारी परेशानी होती है। वाहन चालक सुरक्षा पट्टियों के माध्यम से ही धुंध में अपने गंतव्य तक पहुंचने का प्रयास करता है। रादौर-जठलाना सड़क मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सफेद पट्टी अभी तक नहीं लगाई गई है। जिससे वाहन चालकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क दर्जनों गांवों को रादौर से जोड़ने का काम करती है। उन्होंने जिला प्रशासन से रादौर-जठलाना सड़क पर सफेद पट्टी लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed