{"_id":"64cff19cf593ef29df07d2f4","slug":"drinking-water-supply-stalled-for-three-days-trouble-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-3637-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, परेशानी
Mon, 07 Aug 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
साढौरा में पानी न होने से खाली बाल्टियों को दिखाती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। मोहल्ला रामदासिया के अलावा एसएस पब्लिक स्कूल के पास के घरों में तीन दिन से पेयजल की सप्लाई नहीं होने के कारण मोहल्लावासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लावासियों की ओर से जलापूर्ति विभाग को शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ है।
सविता देवी, अंजू और नेहा ने बताया कि पेयजल की सप्लाई नहीं होने से लोगों को मजबूरी में कैंपर खरीदने पड़ रहे हैं। जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
जेई लाभ सिंह ने बताया कि बरसाती पानी पंप के चैंबर में भरने से बोर तक पहुंच गया। इन हालात में अगर पेयजल आपूर्ति की जाए तो दूषित पानी घरों तक पहुंचेगा। इसलिए पंप के पानी की निकासी के बाद स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति को बहाल किया जाएगा।