फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Do not waste money on Eid Muslim society, serve the needy,, Kari Sheiduzzam

मुस्लिम समाज ईद पर खर्चा ना कर जरूरतमंदों की सेवा करें: कारी शईदुज्जमां

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Do not waste money on Eid Muslim society, serve the needy,, Kari Sheiduzzam
कारी शईदुज्जमां - फोटो : AMAR UJALA
कौशिक खान
विज्ञापन
यमुनानगर मजलिस ए अहरार हरियाणा के अध्यक्ष कारी शईदुज्जमां ने मुस्लिम समाज से आह्वान करते हुए कहा कि इस बार ईद पर किए जाने वाले खर्चे कपड़े जूते सजावट के सामान पर पैसा बर्बाद करने की बजाय पैसा अपने आसपास गरीबों में बांटे। कारी साहब के इस फैसले का सभी ने स्वागत किया और इस बार ईद पर फिजूलखर्ची न करने का संकल्प लिया। उन्होंने ईद पर होने वाले खर्च पर प्रकाश डालते हुए कहा कि करते हुए कहा कि ईद के अवसर पर एक मध्यम परिवार हर साल कपड़े जूते ज्वेलरी और घर के सजावट के सामान में हजारों रुपए खर्च करता है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार वह पैसा इन चीजों पर ना खर्च करके अपने आसपास जरूरतमंद लोगों पर खर्च किया जाए। इस समय देश में चल रहे लाॅक डाउन की वजह से सभी के काम धंधे बंद पड़े हैं। इस समय लोगों को दो वक्त की रोटी मिलना भी बहुत मुश्किल हो रहा है। इसलिए हर साल कपड़े जूते सजावट के सामान पर खर्च करने वाला धन से खाद्य सामग्री खरीद कर जरूरतमंद लोगों को बांटी जाए तो यह समाज की सबसे अच्छी और यादगार ईद होगी। उन लोगों को दान किया जाए उस सामान से खाद्य सामग्री हरीदकर ऐसे परिवारों को बांटा जाए तो इस बार हर साल से अच्छी ईद मन जाएगी। देश में आई इतनी बड़ी आपदा और मुसीबत के समय हमे अपने शौक त्याग कर देश में जरूरतमंद लोगों की तरफ ध्यान देना चाहिए। जितना भी हो सके उनकी मदद करें। देश संकट की घड़ी से गुजर रहा है। कोई भी सच्चा भारतीय समय अपने शौक पूरे करने के बारे में नहीं सोच सकता। प्रत्येक सच्चे भारतीय का शौक खुशियां उसके राष्ट्र के साथ जुड़ी हुई हैं। जब उसके देशवासी खुश होंगे और देश में खुशहाली होगी तभी ईद और दीवाली अपने आप मन जाएगी। वैसे भी इस गमजदा माहौल में हम ईद पर अपने घरों में सजावट नए कपड़े जूते ज्वेलरी खरीदते हुए अच्छे नहीं लगेंगे। जो पैसा इन चीजों पर हर साल खर्च करते हैं इस बार इस पैसे को गरीब जरूरतमंद बेसहारा लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल करो। कारी शहीदुज्जमां की इस अपील की सभी ने सराहना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed