फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Do not burn crop residue, increase fertile power

फसल अवशेष न जलाएं, उपजाऊ शक्ति बढ़ाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Do not burn crop residue, increase fertile power
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने किसानों को फसल अवशेषों में आग जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिये लघु सचिवालय से एक जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि किसान फसल अवशेषों को न जलाए। इन अवशेषों को कृषि यंत्रों की सहायता से मिट्टी में मिलाकर जमीन की उपजाऊ शक्ति बढ़ाए अथवा इन फसल अवशेषों की गांठें बनाकर इसको कमाई का साधन बनाए।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक जसविंदर सिंह ने बताया कि जिले के किसानों को वैन के माध्यम से गांव -गांव जाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। किसानों को बताया जाएगा कि फसल अवशेषों में आग लगाने से न केवल जमीन की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है अपितु वातावरण में जहरीली गैसों के घुलने से सांस व आंखों की बीमारियां बढ़ जाती हैं। किसानों को फसल अवशेषों में आग लगाने की आवश्यकता न पड़े इसके लिए विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबन्धन कृषि यन्त्रों पर अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। सहायक कृषि अभियंता विनीत कुमार जैन ने बताया कि जिन किसानों ने फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन किया था उन सभी के आवेदन स्वीकार कर लिए गए थे। किसानों को इन कृषि यंत्रों की खरीद करके बिल पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इन सभी कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन उपायुक्त द्वारा गठित कमेटी के द्वारा 11 अक्टूबर व 12 अक्टूबर को किया जाएगा। इसके लिए किसान को भौतिक सत्यापन के समय अपने कृषि यन्त्र के साथ उसका खरीद बिल, ई-वे बिल, स्वयं घोषणा-पत्र व कृषि यंत्र के साथ लोकेशन सहित फोटो व अन्य दस्तावेज भौतिक सत्यापन कमैटी को देने होंगे। डीलर द्वारा जारी बिल निर्माता कंपनी द्वारा सत्यापित होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मौके पर कृषि यंत्र न पाए जाने पर किसान का आवेदन निरस्त किया जा सकता है। इस मौके पर सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी रतन सिंह, उप मण्डल कृषि अधिकारी, सतबीर लोहिया, उषा व तकनीकी सहायक अरविंद व नरेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed