फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   DMC checked cleanliness system, issued ten challans for spreading filth

Yamuna Nagar News: डीएमसी ने जांची सफाई व्यवस्था, गंदगी फैलाने पर काटे दस चालान

Thu, 08 Aug 2024 07:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 08 Aug 2024 07:39 AM IST
विज्ञापन
DMC checked cleanliness system, issued ten challans for spreading filth
विज्ञापन


यमुनानगर। उप निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव ने सीएसआई हरजीत सिंह व एसआई अमित कांबोज के साथ बुधवार को जोन नंबर एक और दो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डोर-टू-डोर कचरा उठाने में लगे टिप्परों की जांच की और उनके चालकों व सहायकों को सफाई के संबंध में कड़े निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से उनके वार्ड व कॉलोनी में कूड़ा उठाने के लिए डोर टू डोर आने वाले वाहनों का फीडबैक लिया। उधर, जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त की टीम ने खुले में गंदगी डालने व प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल करने पर दस दुकानदारों के चालान काटे।

निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देश पर सीएसआई हरजीत सिंह, एसआई अमित कांबोज अन्य सफाई निरीक्षकों के साथ बुधवार को सबसे पहले जोन एक में पहुंचे। यहां पर उन्होंने विष्णु गार्डन पार्ट दो, सत्संग विहार कॉलोनी, श्याम सुंदरपुरी, तेली माजरा, जगाधरी बस स्टैंड, वार्ड 11 की राजा राम कॉलोनी समेत विभिन्न कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां तैनात सभी कर्मचारियों, कचरा उठान में लगे टिप्पर, ट्रैक्टर ट्रॉलियों व अन्य वाहनों के चालकों और सहायकों की हाजिरी जांची। इसके बाद जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त ने टीम के साथ रेलवे रोड व जगाधरी वर्कशॉप रोड पर सफाई व्यवस्था की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्हें कुछ स्थानों पर दुकानदार खुले में गंदगी डालते मिले और कुछ प्रतिबंधित पॉलिथीन में सामान बेचते पाए गए। इस पर सीएसआई ने गंदगी फैलाने पर सात व पॉलिथीन में सामान बेचने पर तीन दुकानदारों का चालान कर दिया । सीएसआई सुनील दत्त के साथ एसआई गोविंद शर्मा, एसआई बिट्टू, एसआई सुशील कुमार व अन्य सफाई निरीक्षक और होमगार्ड के जवान शामिल थे। टीम ने सबसे पहले रेलवे स्टेशन से शहीद भगत सिंह चौक तक रेलवे रोड पर सफाई व्यवस्था व कचरा उठान व्यवस्था जांची। इस दौरान टीम ने दुकानदारों को कूड़ा उठाने के लिए डोर-टू-डोर आने वाले वाहनों में ही कचरा डालने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होंने शहीद भगत सिंह चौक से महाराणा प्रताप चौक तक वर्कशॉप रोड का जायजा लिया। जहां गंदगी के ढेर मिले, उसे तुरंत प्रभाव से उठवाया गया। टीम ने दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण भी हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed