फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Diwali celebrated in educational institutions, Yamunanagar

शिक्षण संस्थानों में मनाई गई दीपावली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated in educational institutions, Yamunanagar
दीवाली मनाते स्वराज शिशु निकेतन स्कूल के बच्चे व स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वराज शिशु निकेतन स्कूल में शनिवार को दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। कक्षा पांचवीं तक छात्रों ने दीया, मोमबत्ती, पूजा की थाली सजाना, तोरण बनाना आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
त्योहारों में कोरोना से बचाव के लिए छात्रों ने 100 मास्क बांटकर सभी को सचेत किया। प्रिंसिपल रेनू शांडिल्य ने कहा कि दीपावली स्वच्छता एवं शुभता का प्रतीक है। स्वच्छता अपनाकर हम सबका हित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्रभु राम के आदर्शों का पालन करना चाहिए। छात्रों ने नाच गाकर हर्ष प्रकट किया।
विज्ञापन

जेएमआईटी व जेएमआईईटीआई इंजीनियरिंग कॉलेज में शनिवार को दिवाली उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव में पूरे भारत के व्यंजनों के स्टॉल शामिल गए। साथ ही मस्ती और मनमोहक खेल और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित थे। कॉलेज के निदेशक डॉ. एसके गर्ग ने मां सरस्वती की पूजा कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। इस दौरान रंगोली, तोरण बनाने, दीया सजावट, बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर कार्यक्रम में रजिस्ट्रार अंकुश सिंगला, डा. गौरव शर्मा, विकास जुनेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने दीये और रंगोली बनाई
जठलाना। ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल सांगीपुर में शनिवार को दीपावली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की उप प्रधानाचार्य सोनू शर्मा ने बताया बच्चों ने विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लिया। कुछ कक्षाओं के बच्चों ने दीये बनाए। वहीं कुछ बच्चों ने रंगोली बनाई। इन गतिविधियों के बाद सभी बच्चों को भगवान राम के चरित्र पर आधारित फिल्म दिखाई गई। प्रधानाचार्य पूजा कांबोज ने कहा कि भगवान राम के चरित्र का हर पहलू हमें जीवन के लिए कुछ न कुछ सीख देता है। भगवान राम ने अनुशासन व मर्यादा के उदाहरण प्रस्तुत किए। शिक्षिकाओं ने बच्चों को तिलक लगाकर हाथ पर मौली का धागा बांधा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed