फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Divorced woman accuses Air Force jawan of wrongdoing and having unnatural relations

तलाकशुदा महिला ने वायुसेना के जवान पर लगाया गलत काम व अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Divorced woman accuses Air Force jawan of wrongdoing and having unnatural relations
वायुसेना के जवान पर लगाया गलत काम का आरोप
विज्ञापन

तलाकशुदा महिला के मुताबिक आरोपी ने प्रेमजाल में फंसाकर उससे मंदिर में की शादी
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी निवासी तलाकशुदा महिला ने भारतीय वायुसेना के जवान पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसा कर मंदिर में शादी की। इसके बाद उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। विरोध जताने पर आरोपी ने उससे मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी एक व्यक्ति से हुई थी। जिसके बाद वह मोहाली रहने लगी। उन दोनों में शादी के बाद अनबन रहने लगी। जिसके कारण उनका तलाक हो गया। महिला ने बताया कि इसके बाद उसकी जिला रोहतक के गांव निवासी राकेश कुमार के साथ सोशल साइट पर मुलाकात हुई। आरोपी ने उसे बताया कि वह भारतीय वायुसेना में कार्यरत है और उसकी पोस्टिंग गुजरात में है। वह आरोपी की बातों में आ गई। एक दिन आरोपी ने उसे फोन किया कि वह छुट्टी आया हुआ है और उससे मिलना चाहता है। जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो आरोपी ने उसे शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ आठ-नौ माह तक शारीरिक संबंध बनाए। पांच जुलाई 2019 को आरोपी ने उसे पंचकूला के एक मंदिर में ले जाकर शादी कर ली। इसके बाद वे मोहाली में रहे। जहां आरोपी उसके साथ संबंध बनाता रहा। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। महिला ने बताया कि करीब छह माह बीतने पर जब उसने आरोपी से शादी का पंजीकरण करवाने को कहा तो वह आनाकानी करने लगा और छुट्टी खत्म होने का बहाना बनाकर वहां से चला गया। महिला ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी उसके घर आता रहा और उसके साथ उसकी मर्जी के बिना अप्राकृतिक संबंध बनाने लगा। महिला ने बताया कि एक दिन आरोपी ने उसे तलाक दिए बिना किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली है। जब वह आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी व उसके परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की। वह किसी तरह आरोपियों से बचकर वहां से भागी। इस दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वह डर के कारण यमुनानगर में अपने परिवार के साथ रहने लगी। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed