फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   district may soon become corona free, Yamunanagar

जल्द कोरोना मुक्त हो सकता है जिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
district may soon become corona free, Yamunanagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में कोरोना संक्रमण समाप्ति की कगार पर है। चार से दिन से कोई नया मरीज नहीं मिला है और वर्तमान में केवल दो मरीज सक्रिय है। अगर संक्रमण से बचाव के उपायों के प्रति थोड़ी और सावधानी बढ़ाने के साथ सुरक्षा उपायों को लेकर गंभीरता बरती जाए तो जिले में जल्द ही कोरोना के नए मरीजों की संख्या शून्य हो सकती है।
इस साल मार्च के बाद यह पहला मौका है, जब चार दिन तक लगातार एक भी नया केस नहीं मिला। स्वास्थ्य अधिकारी इसकी बड़ी वजह टीकाकरण को मान रहे हैं जिले में 85 फीसदी लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसी सप्ताह बाकी लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। सीएमओ डॉ. विजय दहिया का कहना है कि जिले में कोरोना संक्रमण कम हो चुकी है। महामारी से जंग में यह बड़ी राहत है। लॉकडाउन खत्म होने और बाजार खुलने के बावजूद नए मरीजों की संख्या न बढ़ना अच्छा संकेत है। अभी जरूरत बस इसी बात की है कि शारीरिक दूरी का ध्यान रखा जाए। मास्क का उपयोग किया जाए और टीकाकरण कराया जाए। टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही टीकाकरण का सौ फीसदी लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दर पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन इसके संक्रमण से बचने के लिए अपनी दिनचर्या में सावधानी के उपायों को शामिल करना जरूरी है। लापरवाही से संक्रमण दर बढ़ सकती है। मौसम बदलने के साथ-साथ संक्रमण की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में और अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना से बचाव के टीके लगाए जा रहे हैं। जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है, वे टीका अवश्य लगवाएं। दो डोज लगने से संक्रमण की संभावना बहुत कम हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर
रिकवरी दर 98.32 फीसदी
कुल 35.56 फीसदी का कोरोना टेस्ट
अब तक 24695 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
अभी तक कुल 427502 सैंपल लिए गए
कुल 399091 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed