फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Dispute between two parties in marriage ceremony, allegations of molestation

Yamuna Nagar News: शादी समारोह में दो पक्षों में विवाद, छेड़छाड़ के आरोप

Mon, 06 Mar 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 06 Mar 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties in marriage ceremony, allegations of molestation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर परिवार की लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप लगाए। मामले को लेकर दोनों ओर से शिकायत दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक पक्ष की युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीन मार्च को पड़ोस में शादी समारोह में गई थी। वहां से रात को किसी काम से घर आ रही थी। आरोप है कि तभी उसे अकरम, इकराम व साकिर ने गलत नीयत से पकड़ लिया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर उसके भाई व मां आए। उन्होंने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने गालियां देते हुए मारपीट की। बाद में आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में अकरम, इकराम, साकिर को नामजद करते हुए अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष से 17 वर्षीय किशोरी ने छछरौली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भी पड़ोस में शादी समारोह में गई थी। वहां से वापस लौटते समय साहिल, सागर, बोबी और सौरव ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर परिवार के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस शिकायत पर पुलिस ने साहिल, सागर, बोबी और सौरव पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed