{"_id":"6a611557ad278472140c6bec","slug":"displayed-prowess-in-volleyball-and-kabaddi-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-160003-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वालीबॉल और कबड्डी में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वालीबॉल और कबड्डी में दिखाया दमखम
Thu, 23 Jul 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों के साथ समिति के सदस्य, कोच व अन्य। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जा रही खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को तीसरा दिन रहा। इस दौरान जगाधरी खंड की प्रतियोगिताएं झंडा चौक स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी में हुई। प्रतियोगिता में खंड के सभी निजी और राजकीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान लड़कों की वालीबॉल और कबड्डी की प्रतियोगिताएं करवाई गई।
वॉलीबॉल अंडर-14 में एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी प्रथम और एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी द्वितीय रहा। अंडर-17 में एसडी मॉडल स्कूल जगाधरी ने पहला राजकीय उच्च विद्यालय करेड़ाखुर्द ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-19 में एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी प्रथम और स्वराज पब्लिक स्कूल दामला द्वितीय स्थान पर रहा।
बालक कबड्डी प्रतियोगिता अंडर-17 में राजकीय उच्च विद्यालय, नाहरपुर ने पहला और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जगाधरी ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-19 में राजकीय उच्च विद्यालय, शादीपुर प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नागल ने द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जा रही खंडस्तरीय प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगी। समापन में सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जगाधरी में खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता रानी के नेतृत्व में प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्राचार्य जावेद खान ने बताया कि तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं समन्वयक कोच अंजूबाला के नेतृत्व में हुईं।