{"_id":"6a4037bf7862276f850b10e2","slug":"dialysis-facility-will-be-available-in-the-district-hospital-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158527-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में मिलेगी डायलिसिस की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिला अस्पताल में मिलेगी डायलिसिस की सुविधा
Sun, 28 Jun 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में भी डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध होगी। अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आधुनिक डायलिसिस सेंटर तैयार कर लिया गया है और इसके अगले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।
अभी तक यह सुविधा उप जिला नागरिक अस्पताल, जगाधरी में संचालित की जा रही थी, लेकिन मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे जिला नागरिक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।
दरअसल, अधिकांश मरीज पहले इलाज और जांच के लिए जिला नागरिक अस्पताल ही पहुंचते थे। यहां डायलिसिस की सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें जगाधरी भेजना पड़ता था।
विज्ञापन
इससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त परेशानी के साथ समय और खर्च भी उठाना पड़ता था। अब जिला अस्पताल में ही डायलिसिस की सुविधा मिलने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। जिला अस्पताल में सेंटर शुरू होने के बाद मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में डायलिसिस की सुविधा मिलेगी।
अस्पताल में पहले से ही विभिन्न विभागों की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों को एक ही परिसर में जांच, उपचार और डायलिसिस की सुविधा मिलने से इलाज और अधिक सुगम होगा। अस्पताल प्रशासन ने सेंटर के लिए आवश्यक मशीनें और अन्य संसाधन उपलब्ध करा दिए हैं।
तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अगले सप्ताह से मरीजों के लिए सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।
किडनी रोगियों को समय पर डायलिसिस मिलना बेहद जरूरी होता है। नई सुविधा शुरू होने से मरीजों को बार-बार अस्पताल बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और उपचार में भी तेजी आएगी। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि यह सुविधा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करेगी। संवाद