{"_id":"69c81e75ce97d2c72c072391","slug":"devotees-showered-flowers-on-the-ram-navami-procession-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-153533-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रामनवमी शोभायात्रा पर भक्तों ने बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रामनवमी शोभायात्रा पर भक्तों ने बरसाए फूल
Sun, 29 Mar 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट करते आयोजक। संस्था
- फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। श्री रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर श्री गीता भवन मंदिर हनुमान गेट के सदस्यों के सहयोग से यह शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने संचालक सुभाष सेठी को पगड़ी पहना कर किया। इसके बाद यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान पूरे शहर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में बैंड के कलाकारों ने धार्मिक धुनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
बैंड की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और भक्ति रस में सराबोर हो गए। नगर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं ने आकर्षक झांकियों के माध्यम से शोभायात्रा की शोभा बढ़ाई। इनमें श्री राधा कृष्ण पंचमुखी हनुमान मंदिर, विश्वकर्मा सभा इंदिरा कॉलोनी, श्री श्याम स्नेही संकीर्तन मंडल, श्री कृष्ण कृपा संकीर्तन मंडल, श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल, श्री रामलीला भवन और श्री तीन बाणधारी सेवा मंडल सहित कई संगठनों की भागीदारी रही।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान युवा जागृति संघ और युवा हिंदू वाहिनी के सदस्यों ने युवाओं को नशे से दूर रहने और माता-पिता व गुरुजनों की सेवा करने का संदेश दिया। इसके साथ ही उन्होंने लाठी-डंडा और तलवार चलाने की कला का प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। जगह-जगह रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजे मार्ग शोभायात्रा की सुंदरता को और बढ़ा रहे थे।
श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत फूलों की वर्षा कर किया, वहीं कई स्थानों पर फल, मिठाई और भोजन प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अरुण गुप्ता, सुरिंद्र सिंगला, लक्षविंद्र, मानक गर्ग, सतीश राणा, सीताराम मित्तल, अनिल अरोड़ा, केवल कृष्ण सैनी, अनुज धीमान, संदीप बंसलसहित अन्य मौजूद रहे।