फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees praised Goddess Durga in the Akhand Paath

Yamuna Nagar News: अखंड पाठ में भक्तों ने की मां दुर्गा की स्तुति

Fri, 08 Aug 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Devotees praised Goddess Durga in the Akhand Paath
मां दुर्गा के अखंड पाठ में उप​स्थित श्रद्धालु। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गांव भटौली में भगवती मानव कलयाण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट की ओर से दुर्गा चालीसा का अखंड पाठ किया गया। गांव के जोगिंद्र कांबोज के निवास पर 24 घंटे चले इस अखंड पाठ में भटौली सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां भगवती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर सुख-समृद्धि की कामना की।
जोगिंद्र कांबोज ने बताया कि इसका उद्देश्य मांसाहार व चरित्रहीनता से मुक्त करने व मानवीय कर्तव्यों का बोध करवाने के लिए गुरुदेव शक्तिपुत्र महाराज की शिक्षाओं के अनुसार किया गया। जनकल्याण में यह कार्यक्रम अभियान निरंतर चलता रहेगा। समापन पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश महासचिव राजेंद्र भटली ने कहा कि गुरु महाराज ने जो लक्ष्य बताया है, उस पर निरंतर आगे बढ़ना है।
विज्ञापन

धर्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा और मानवता की सेवा इन तीनों पथों पर सभी आगे बढ़ें और बच्चों को इस मार्ग पर चलने को प्रेरित करना है। बच्चों को बचपन से ही धर्माचरण सिखाएं, नशे व मांसाहार से मुक्त चरित्रवान जीवन जीना सिखाएं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की साधना सबसे सरल व सुगम है। मां ही ब्रहमाण्ड की सर्वोच्च सत्ता हैं और अविनाशी हैं। जीवन में सुख शांति के लिए मांसाहार व नशे से दूर होना जरूरी है। इस दौरान अमरदीप कलेसर, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, सरपंच राजबीर, प्रदीप, बबला, परीक्षित, हरपाल राठी, सुभाष मित्तल, अशोक राणा, नीलम, माही आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed