फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Devotees are arriving in trucks, canters and buses

Yamuna Nagar News: ट्रक, कैंटर, बसों में सवार होकर पहुंच रहे श्रद्धालु

Tue, 12 Nov 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 12 Nov 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Devotees are arriving in trucks, canters and buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कपालमोचन। श्री कपालमोचन मेला शुरू होते ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया है। पहले दिन मेला में ज्यादातर श्रद्धालु पंजाब से पहुंचे। अल सुबह से ही श्रद्धालु कैंटर, ट्रकों, बसों व कारों में सवार होकर मेला में पहुंचने लगे थे। जो श्रद्धालु कारों में आ रहे हैं वह भीड़ से बचने के लिए सरोवरों में स्नान करके वापस लौट रहे हैं। साथ ही मंदिरों में पूजा अर्चना भी कर रहे हैं।
महिला श्रद्धालु भी एक दूसरे का हाथ पकड़ कर सरोवरों में आस्था की डुबकी लगाते हुए देखी गई। दूसरे दिन मंगलवार देर रात तक श्री कपालमोचन में दो से ढाई लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।सोमवार को श्रद्धालुओं ने तीनों सरोवरों में स्नान कर पूजा अर्चना कर दीप दान किया। मेले में इस बारे दुकानों के रेट अधिक होने के कारण दुकानदारों का कहना है कि अधिकांश बाजार व सेक्टर खाली पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि इस बार दुकानों का किराया अधिक है। कई जगह तो सड़कों किनारे ही 600 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से दुकान पांच दिन के लिए किराये पर दी जा रही है। पहले दिन मेला में पुलिस भी मुस्तैद दिखी। भारी वाहनों को मेला क्षेत्र में बिल्कुल भी प्रवेश नहीं होने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला प्रशासन की ओर से स्वच्छता बनाए रखने के लिए मेला परिसर में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगा कर कूड़े को उठाकर निश्चित स्थान पर गिराते देखे गए। खुले में शौच मुक्त के लिए मेला परिसर में स्थाई शौचालयों के साथ साथ लगभग 550 अस्थाई व 60 स्थाई शौचालयों का भी निर्माण करवाया गया है।
पूरे मेले में रोजाना फैलनी वाली गंदगी, सरोवरों के समीप लगने वाले दीयों के ढेर सहित अन्य साफ सफाई के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 24 घंटे लगभग 200 से अधिक कर्मचारी तैनात रहेंगे। शाम तक मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर धार्मिक स्थलों की पूजा अर्चना व दान किया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में दीपदान किया। गऊ-बच्छा घाट पर श्रद्धालुओं की बहुत ज्यादा भीड़ जुटी


ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय साढौरा व जगाधरी की ओर से बीके रमेश दीदी के मार्गदर्शन में प्रदर्शनी में दिव्य अनुभूति कक्ष में तनाव से मुक्ति के लिए दिव्य अनुभुति कक्ष बनाया गया है। जहां सुबह से शाम तक राज योग मेडिटेशन कराया जाएगा। स्वयं व परमात्मा की पहचान होगी। जीवन का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। जीवन का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। जीवन शैली में परिवर्तन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed