फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   deputy district magistrate breaks abusive moment

यमुना किनारे पहुंचे एसडीएम ने घाटों पर बने अवैध पुल तुड़वाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
deputy district magistrate breaks abusive moment
यमुना किनारे निरीक्षण के लिए पहुंचे एसडीएम और सिंचाई विभाग के अधिकारी - फोटो : Yamuna Nagar
क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन व ओवरलोड को लेकर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को एसडीएम कंवर सिंह से मिला। पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवकुमार संधाला व पूर्व सरपंच गुमथला सुरजीत सिंह भूरा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसडीएम के समक्ष ओवरलोड, अवैध खनन व अन्य समस्याओं से अवगत कराया और क्षेत्र के अस्तित्व को बचाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम डीएसपी कुशल पाल राणा, सिंचाई विभाग के एक्सईन शेर सिंह व अन्य अधिकारियों को साथ लेकर यमुना किनारे पहुंचे और खनन घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गुमथला, नगला और नगली में अवैध बांध मिले। जिन्हें मौके पर ही तुड़वाया गया। एसडीएम व सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने माइनिंग कांट्रेक्टरों को नियमों के तहत खनन करने के लिए चेताया है। साथ ही गलत तरीके से खनन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की बात कही।
विज्ञापन

-स्कूल समय में सुबह व दोपहर को खनन जोन क्षेत्र में एक घंटे के लिये भारी वाहनों की आवाजाही बंद की जाएं।
-खनन घाटों पर ठेकेदारों द्वारा अवैध रूप से बनाएं गए बांध और पुलों को तोड़ा जाएं।
-क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद हों।
-ओवरलोड से टूटी सड़कों को माइनिंग ठेकेदारों द्वारा बनवाया जाएं।
-किसानों को यमुना पार अपने खेतों में जाने के लिए अस्थाई पुल बनाया जाएं।
-इस अस्थाई पुल की निगरानी की जाएं, ताकि खनन के वाहन इससे ना गुजरें।
-सरकार द्वारा पास किए गए पक्के पुल का निर्माण जल्द शुरू किया जाएं।
ग्रामीण शिवकुमार संधाला, सुरजीत सिंह, निशान सिंह, सुरेन्द्र कुमार, बलिन्द्र कुमार, राजेश, अमीलाल, विमल, विनोद, सतपाल, बृजेश, जितेन्द्र मेहता, रिंकू राणा, रामकुमार, बुटासिंह, मेनपाल, तिलकराज, रविन्द्रसिंह, अरमनाथ गोरा आदि ने बताया कि क्षेत्र में ओवरलोड बड़ी समस्या बन गया। रेत से लदे वाहन दिन रात सड़कों पर दौड़ रहे हैं। निर्धारित से कई गुणा अधिक रेत भरकर ले जाते हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे वाहनों के कारण सड़क के टूट रही है और हादसे भी बढ़ रहे हैं। स्कूली बच्चों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। वहीं यमुना में अवैध खनन कर नदी का प्राकृतिक बहाव बाधित किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की शिकायत पर दोपहर बाद एसडीएम रादौर की अगुवाई में माइनिंग घाटों का निरीक्षण किया गया। कई जगह अवैध बांध मिले, जिन्हें मौके पर ही तुड़वाया गया। साथ ही तमाम माइनिंग कांट्रेक्टरों को चेताया गया है कि वे नियमों के तहत खनन करें। गलत तरीके से खनन मिला तो मशीनें जब्त की जाएंगी और एफआईआर दर्ज करवाई जाएंगी।-शेर सिंह, एक्सईएन, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed