{"_id":"68d2f9deeb0ae784ef05656d","slug":"deputy-commissioner-checked-the-moisture-content-of-paddy-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144337-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उपायुक्त ने जांची धान की नमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उपायुक्त ने जांची धान की नमी
Wed, 24 Sep 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
छछरौली अनाज मंडी में धान में नमी की जांच करते डीसी पार्थ गुप्ता। डीआईपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने छछरौली, प्रतापनगर व व्यासपुर अनाज मंडी में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों व आढ़तियों से बातचीत भी की तथा धान की नमी भी जांची। डीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए धान की खरीद 1 अक्तूबर की बजाय 22 सितंबर से शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को रादौर अनाज मंडी में 41 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। धान की खरीद हैफेड, वेयर हाउस और फूड सप्लाई एजेंसियों द्वारा की जा रही है। इस वर्ष जिला की मंडियों में लगभग 6 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने ग्रेड-ए धान 2,389 रुपये प्रति क्विंटल, कॉमन ग्रेड धान 2,369 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है।
सभी 13 मंडियों में धान खरीद से पहले सभी प्रकार की व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने मंडी में बिजली, स्वच्छ पानी, शौचालयों आदि सुविधाओं के बारे में मंडियों में उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली। इस अवसर पर छछरौली के एसडीएम रोहित कुमार, व्यासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, डीएफएससी जतिन मित्तल, मार्केट कमेटी छछरौली के सचिव ऋषि राज यादव, हैफेड के डीएम शीशपाल गौरी, जिला भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे।