{"_id":"6179ab8a9cf5c554c738f106","slug":"dengue-uncontrollable-five-patients-found-yamuna-nagar-news-knl879074135","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू हो रहा बेकाबू, पांच और मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू हो रहा बेकाबू, पांच और मरीज मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू बेकाबू, पांच और मरीज मिले
6100 घरों में मिल चुका लारवा, 500 से ज्यादा घरों में दोबारा भी मिला।
मरीजों की संख्या 142 तक पहुंची, सीजन में हो चुकी चार लाख से ज्यादा घरों की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
यमुनानगर। जिले में डेंगू बेकाबू हो रहा है। पांच और मामले मिलने के बाद डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 142 हो गई है। वहीं 50 संदिग्ध मरीजों के सैंपल भी लिए गए। दूसरी ओर सौ से ज्यादा सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। दूसरी ओर जिला अस्पताल समेत कई अन्य अस्पतालों में बुखार के दो सौ से ज्यादा मरीज इलाज करा रहे हैं।
मौसम में ठंडक होने के बावजूद डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक डेंगू से किसी की भी मौत नहीं हुई है। जिले में अब तक 2153 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। दूसरी ओर चार लाख 69 हजार घरों की जांच में 6015 घरों में लारवा मिले हैं। इनके मकान मालिकों को नोटिस दिया गया है। यह सिलसिला दो महीने से चल रहा है, लेकिन न तो डेंगू कम हुआ और न ही लारवा खत्म हो रहा। जिले में मच्छरों की भरमार का असर है कि डेंगू बेकाबू होता नजर आ रहा है।
अबकी छोटे बच्चे ज्यादा चपेट में आ रहे
डेंगू की चपेट में इस बार छोटे बच्चे अधिक आ रहे है। संदिग्ध बुखार से पीड़ित एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है वहीं 30 से ज्यादा बच्चे डेंगू संक्रमित पाए जा चुके हैं। एक निजी अस्पताल में भर्ती 12 साल के बच्चे के अभिभावकों ने बताया कि उसे पिछले एक सप्ताह से बुखार था। इसके बाद उसने अस्पताल में चेकअप करवाया। डेंगू का टेस्ट करवाया तो उसकी रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव आई है। जगाधरी में 14 साल की एक किशोरी बुखार से पीड़ित मिली। डाक्टरों ने किशोरी की डेंगू जांच के लिए सैंपल भिजवाया है। परिजनों ने बताया कि किशोरी की प्लेटलेट्स भी कम मिली हैं।
विज्ञापन
वर्जन
-जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. वागिश गुटेन ने बताया कि ब्रीडिंग चेकर सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों द्वारा घर घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। लोगों को जागरूकता के साथ एंटी लारवा एक्टिविटी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा बुखार से पीड़ित लक्षणों वाले मरीजों के खून के नमूने लिए जा रहा है।