फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Demand to install national flag in Maharana Pratap Park

Yamuna Nagar News: महाराणा प्रताप पार्क में राष्ट्रीय ध्वज लगवाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Demand to install national flag in Maharana Pratap Park
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। रोटरी क्लब की ओर से कुरुक्षेत्र सांसद नवीन जिंदल को पत्र भेजकर महाराणा प्रताप पार्क में बड़ा राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाने की मांग की गई। क्लब की ओर से सांसद को भेजे पत्र में कहा गया कि लंबे समय से रादौर के लोग रादौर में बड़ा राष्ट्रीय ध्वज लगाए जाने की मांग करते आ रहे हैं, इसलिए जल्द रादौर के पार्क में राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाए।

क्लब के संरक्षक डॉ. एससी सैनी, आगामी प्रधान निर्मल सिंह, उप प्रधान भारत माटिया, आगामी सचिव मास्टर देवीदयाल अरोड़ा, सहसचिव मोहित गर्ग, कोषाध्यक्ष मोहनलाल अरोड़ा ने सांसद को भेजे पत्र में कहा कि सांसद की ओर से लाडवा, शाहबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, पेहवा में बड़े-बड़े राष्ट्रीय ध्वज लगवाए गए हैं। जिससे लोगों को गर्व महसूस होता है। ऐसे में अब सांसद लोगों की मांग को देखते हुए जल्द महाराणा प्रताप पार्क में बड़ा राष्ट्रीय ध्वज लगवाकर मांग पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed