{"_id":"68cdb5116f58e3434f0a15c6","slug":"delhis-viraj-haryanas-sareena-won-the-title-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-144131-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दिल्ली के विराज, हरियाणा की सरेना ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दिल्ली के विराज, हरियाणा की सरेना ने जीता खिताब
Sat, 20 Sep 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों के साथ मुख्य अतिथि व एसोसिएशन के सदस्य। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तेजली स्टेडियम में टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में जएटा सुपर सीरीज़ अंडर-16 (बालक एवं बालिका वर्ग) टेनिस टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। इस टूर्नामेंट में देशभर के 14 राज्यों से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रतिस्पर्धा दिखाई। प्रतियोगिता में ब्वायज अंडर-16 सिंगल्स फाइनल मैच में दिल्ली के विराज चौधरी ने दिल्ली के लक्ष्य द्राल को 6-1, 7-6 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
गर्ल्स अंडर-16 सिंगल्स फाइनल में हरियाणा की सरेना गहलोत ने हरियाणा की आशी कश्यप को 6-1, 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बॉयज अंडर-16 डबल्स फाइनल में हरियाणा के यज मलिक और शिवा शर्मा की जोड़ी ने दिल्ली के विराज चौधरी और यश शर्मा को 7-6, 6-3 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी जीती।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने विजेताओं को मोमेंटो एवं ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर डीएसओ शिल्पा गुप्ता, पूर्व डीएसओ राजेन्द्र गुप्ता, कपिल गुप्ता , सुमित गुप्ता, आदित्य चावला, आशुतोष टंडन, टूर्नामेंट रेफरी हिमांशु मलिक, कोच सचिन, कोच कमल, कोच राजीव मौजूद रहे।