फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Degrees were distributed to 241 students in the convocation ceremony

Yamuna Nagar News: दीक्षांत समारोह में 241 विद्यार्थियों को वितरित कीं डिग्रियां

Tue, 29 Apr 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 29 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Degrees were distributed to 241 students in the convocation ceremony
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। शहर के मुकुंद लाल नेशनल कॉलेज में दीक्षांत समारोह का आयोजन कर 241 विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित की गईं। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया। यह हर विद्यार्थी के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिवस होता है। ऐसे में डिग्रियां पाकर विद्यार्थी बेहद उत्साहित नजर आए।
दीक्षांत समारोह का शुभारंभ वंदेमात्ररम गीत से हुआ। इस दौरान प्राचार्य डाॅ. अनिल धवन ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं, काॅलेज की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल, एनएसएस, एनसीसी व अन्य गतिविधियों व उपलब्धियों के बारे बताया। कार्यक्रम में फरीदाबाद के जेसी बोस विज्ञान व तकनीकी विश्वविद्यालय वाईएमसीए के उपकुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर रहे। इस दौरान प्रो. सुशील ने कहा कि शिक्षा संस्थानों का उद्देश्य समाज को कुशल मानव संसाधन प्रदान करना है।
विज्ञापन

समारोह में कॉलेज के मई 2024 की परीक्षा में उत्तीर्ण 241 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधियां प्रदान की गईं। विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर काजल को 31000 रुपये का इनाम दिया गया। वहीं, मीनाक्षी, पलक, जसमीन कौर जोली, अंकुश चैहान, प्रियांशु, प्रिया व अमनदीप को पहले दस में स्थान पाने पर हर एक को 11000 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काॅलेज प्रबंधक समिति के महासचिव डाॅ. रमेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और हमेशा देशहित में काम करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुकुंद संस्थानों के प्रमुख व कॉलेज सदस्यों में डाॅ. आरके गर्ग, शशि बाटला, डाॅ. अनिल बुद्धिराजा, रूबी गुप्ता, डाॅ. अजय शर्मा, डाॅ. एसके गर्ग, डाॅ. विवेक शर्मा, मिहिर बेनर्जी, संजय कांबोज, हरिंद्र सिंह अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed