फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Death of a young man, Yamunanagar

युवक की मौत, साथियों पर हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man, Yamunanagar
संवाद न्यूूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। हरेवा निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने युवक के साथ काम करने वाले दो युवकों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। वह गांव के ही युवकों के साथ ट्रैक्टर पर भूसा लेकर हिमाचल में बेचने जाता था। वहीं पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक की मौत ट्रैक्टर से गिरने से हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जिस जगह पर युवक ट्रैक्टर से गिरा था, उस जगह का मुआयना किया गया है। हादसा हिमाचल प्रदेश में हुआ था।मामले में हिमाचल पुलिस ही कार्रवाई कर रही है।
गांव हरेवा निवासी 27 वर्षीय अनिल गांव के ही रणधीर और मुस्तकीन के साथ हिमाचल प्रदेश में भूसा बेचने का काम करता था। वह यमुनानगर से भूसा खरीद कर ट्रैक्टर ट्राली से हिमाचल प्रदेश में बेचने जाते थे। परिजनों का कहना है कि अनिल, रणधीर व मुस्तकीम के साथ भूसा बेचने गया था। वह हिमाचल से रात को किस समय लौटा उन्हें पता नहीं चला। उन्हें सुबह अनिल का शव चारपाई पर पड़ा मिला। इस बारे में जब उन्होंने उसके साथियों से पूछा तो दोनों घर से फरार हो गए। परिवार ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मुआयना किया और शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी लज्जाराम ने बताया कि युवक की मौत हिमाचल प्रदेश के गांव पूरूवाला के पास ट्रैक्टर से गिरने से हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना भी किया है। मौके पर हादसा होने के प्रमाण मिले हैं। यह हादसा हिमाचल प्रदेश में हुआ है। इसमें हिमाचल प्रदेश पुलिस कार्रवाई कर रही है। वहीं परिजनों के आरोप पर पुलिस जांच कर रही है, यदि कोई ऐसी बात सामने आती है, तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed