फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   DAV School wins two medals in Kabaddi

Yamuna Nagar News: कबड्डी में डीएवी स्कूल ने जीते दो पदक

Tue, 21 Jul 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 21 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
DAV School wins two medals in Kabaddi
कोच व ​शिक्षकों के साथ विजेता ​खिलाड़ी। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


साढौरा। डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स क्लस्टर लेवल कबड्डी प्रतियोगिता में साढौरा डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने स्वर्ण व रजत पदक जीतकर जिले व स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन पिहोवा के डीएवी पब्लिक स्कूल में किया गया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अंडर-17 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं अंडर-19 में रजत पदक जीतकर प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूल के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता संदीप टाया व समन्वयक सिद्धार्थ ने बताया कि अंडर-17 में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में दलजिंद्र, गुरवंश, निहाल सिंह, लवप्रीत, चरित्रपाल, तनिष, शैल खान, स्पर्श और मयंक सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-19 में रजत पदक जीतने वाली टीम में हार्दिक, दिशांत, शानू, जश्न, लवप्रीत, गार्विश, परीक्षित और संयम शामिल रहे। प्रतियोगिता जीतने के बाद स्कूल लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस दौरान प्राचार्य अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में स्टाफ सदस्यों, सहपाठियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा से स्कूल, क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को जोन, राज्य व राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ी लौटने के बाद अब जोन स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed