{"_id":"61b3a958b6e9f6467e4a7c55","slug":"dav-s-team-first-in-regional-science-competition-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl923587118","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में डीएवी की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय विज्ञान प्रतियोगिता में डीएवी की टीम प्रथम
विज्ञापन
प्रमाणपत्र दिखातीं विजेता छात्राओं के साथ मौजूद कॉलेज स्टाफ। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अंबाला के राजकीय महाविद्यालय में हुई क्षेत्रीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की टीम ने बाजी मारी है। टीम में बीएससी बॉयो की अंतिम वर्ष की खुशी रोहिल, बीएससी गणित की अंतिम वर्ष की जाह्नवी व बीएससी नॉन मेडीकल मेडिकल अंतिम वर्ष की सुनिधि धीमान शामिल रहीं।
प्रिंसिपल डॉ. आभा खेत्रपाल ने कहा कि टीम ने प्रतियोगिता जीतकर प्रदेश भर में कॉलेज का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। गणित विभाग की अध्यक्ष अंजना अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा स्टेट कौंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी की ओर से अंबाला छावनी के राजकीय कॉलेज में क्षेत्रीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की कुल 21 टीमों ने भाग लिया।
पहले सभी टीमों का टेस्ट हुआ। इसके बाद आठ टीमों का चयन किया गया। डीएवी गर्ल्स कॉलेज की टीम में शामिल खुशी रोहिल, जाह्नव व सुनिधि धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम कोआर्डिनेटर की भूमिका गणित विभाग की प्राध्यापिका आयुषी भट्ट व रोमिका बंसल ने निभाई। टीम को मुकाम तक पहुंचाने में बॉयो विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता कौशिक, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. अलका गोयल, कंप्यूटर विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रचना सोनी, गणित विभाग की प्रो. संगीता गोयल, सहायक प्रो. कनिका गोयल, सुनामिका व रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. योगिता गुप्ता ने सहयोग दिया।