फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   DAV college teachers started online education

डीएवी कॉलेज के शिक्षकों ने शुरू कराई ऑनलाइन पढ़ाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
DAV college teachers started online education
फोटो कैप्शन डीएवी कॉलेज साढौरा - फोटो : AMAR UJALA
साढौरा (यमुनानगर) कोरोना ने पूरे देश में हर संस्थान को बंद करा दिया है। ऐसे में सबसे ज्यादा प्रभावित छात्र-छात्राएं हो रहे हैं। लोक डाउन होने के कारण विद्यार्थियों का शिक्षण कार्य प्रभावित ना हो इसीलिए उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र एवं डीएवी प्रबंधक समिति दिल्ली के निर्देशानुसार कॉलेज का समस्त स्टाफ विद्यार्थियों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उन्हें शिक्षा प्रदान कर रहा है कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ रणपाल सिंह ने बताया कि सभी शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विद्यार्थियों के ग्रुप बनाकर उन्हें नोट्स भेज कर यूट्यूब पर वीडियो बनाकर पीपीटी द्वारा और स्काइप आदि के माध्यम से शिक्षण कार्य करवाएं ताकि लॉक डाउन के कारण कॉलेज के विद्यार्थियों की पढ़ाई किसी प्रकार से बाधित ना हो। कॉलेज के सभी शिक्षक अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान कर रहे हैं ताकि आने वाली परीक्षाओं की तैयारी सभी विद्यार्थी घर बैठकर ही उचित प्रकार से कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed