{"_id":"61cf70c07c126454dd4470ce","slug":"dairy-operators-furious-due-to-non-drainage-of-water-yamuna-nagar-news-knl945985157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की निकासी न होने पर भड़के डेयरी संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की निकासी न होने पर भड़के डेयरी संचालक
विज्ञापन
पुराना सहारनपुर रोड पर लेटकर जाम लगाते डेयरी संचालक
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। दड़वा डेयरी कॉम्प्लेक्स से पानी की निकासी का इंतजाम न होने पर भड़के डेयरी संचालकों ने शुक्रवार को पुराना सहारनपुर रोड पर लेटकर जाम लगा दिया। इस दौरान डेयरी संचालकों ने जमकर हंगामा किया। मार्ग जाम करने की सूचना पर सदर जगाधरी थाना प्रभारी सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने डेयरी संचालकों को समझाया। लेकिन वे नहीं माने। करीब तीन घंटे तक मार्ग पर जाम रहा। इसके बाद चंडीगढ़ से लौटे महापौर मदन चौहान अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ जेसीबी से पानी की निकासी करवाई। तब जाकर डेयरी संचालकों ने जाम खोला।
दड़वा डेयरी कॉम्प्लेक्स के प्रधान जितेंद्र लांबा, उपप्रधान संजय पाहवा ने बताया कि कॉम्प्लेक्स में 300 से अधिक डेयरियां चल रही हैं। जहां वे असुविधाओं के बीच पशुपालन कर अपना पालन पोषण कर रहे हैं। यहां शिफ्ट करते समय नगर निगम प्रशासन ने तमाम सुविधाएं देने का आश्वासन दिया था, लेकिन कॉम्प्लेक्स में जल निकासी जैसी मूल सुविधा नहीं है। जब से वे यहां आए तो न तो पर्याप्त सफाई होती है और न ही पानी की निकासी का स्थायी समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि कॉम्प्लेक्स में तीन माह पहले गोबर उठान का नया ठेका आवंटित किए बिना ही पुराना ठेका रद्द कर दिया गया। तीन माह से डेयरी कॉम्प्लेक्स से गोबर का उठान नहीं हो रहा। इससे कॉम्प्लेक्स में हर तरफ गोबर के ढेर लग गए हैं। ये गोबर पानी में मिलकर पाइप लाइन चोक कर रहा है। नगर निगम बार-बार स्थायी समाधान कर रहा है। कुछ दिन पहले भी महापौर मदन चौहान ने जेसीबी बुलवाकर पानी की निकासी करवाई थी। अब फिर गोबर के चलते पाइप लाइन चोक हो गई।
तीन माह से वह यह समस्या झेल रहे हैं। उनके पशु के बीमार होने पर डॉक्टर भी यहां आने से इंकार कर रहा है। चारा देने वाले व मजदूर भी कॉम्प्लेक्स में आने से परहेज करने लगे हैं। ऐसे में डेयरी संचालकों का कारोबार ठप हो रहा है। जाम लगने की सूचना पर पहले सदर जगाधरी थाना प्रभारी सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे। लेकिन डेयरी संचालक नहीं माने। इस दौरान निगम महापौर मदन चौहान चंडीगढ़ गए हुए थे। शाम करीब चार बजे महापौर मदन चौहान मौके पर पहुंचे और डेयरी संचालकों को समझाया। उन्होंने मौके पर जेसीबी मंगवाई और पानी की निकासी करवाई।