फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   cyber crime

खुद को एसबीआई का कर्मी बताकर ली क्रेडिट कार्ड की जानकारी, फिर अकाउंट से ट्रांसफर किए साढ़े 40 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
cyber crime
यमुनानगर। खुद को एसबीआई का कर्मी बताकर साइबर ठगों ने हुडा सेक्टर 17 निवासी दीपक कांबोज के साथ जालसाजी कर अकाउंट से साढ़े 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। आरोपी ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने की बात कहकर पहले कार्ड की जानकारी ली, फिर रुपये ट्रांसफर किए। इसकी शिकायत प्रभावित व्यक्ति ने हुडा सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर 17 निवासी दीपक कांबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जनवरी को शाम करीब साढ़े छह बजे उसके पास 8128753168 नंबर से फोन आया। आरोपी ने खुद को एसबीआई बैंक से बोलने की बात कहीं। आरोपी ने उसपर विश्वास बनाने के लिए दूसरे नंबर से उसको अपना इम्पलोयड प्रूफ भेजा। जिससे वह आरोपी की बातों में आ गया। आरोपी ने उसका क्रेडिट कार्ड अपडेट करने की बात कहकर उसके कार्ड की जानकारी ली। कार्ड की जानकारी लेने के बाद आरोपी ने फोन काट दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके क्रेडिट कार्ड से पहले 38 हजार रुपये, फिर 2500 और इसके बाद 999 रुपये ट्रांसफर कर लिए। इसकी जानकारी उसे मोबाइल विक वॉलेट के माध्यम से मिली। उसने इस संबंध में बैंक अधिकारियों से बात की, लेकिन उन्होंने उसे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसने इसकी शिकायत हुडा सेक्टर 17 थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 व 420 के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर 17 थाना प्रभारी अजीत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल की मदद से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed