फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   currency crisis, people, bank, yamunanagar

बैंक में नहीं मिला कैश, लोगों का आया तैश

Tue, 29 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो यमुनानगर
ब्यूरो यमुनानगर Updated Tue, 29 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
currency crisis, people, bank, yamunanagar
एटीएम पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दो दिन बाद खुले बैंक के दरवाजे पर ‘कैश नहीं है’ का बोर्ड देखकर उपभोक्ता भड़क गए। उन्होंने बैंक में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने बैंक में ताला जड़ दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को बुलाना पड़ा। बैंक अधिकारियों ने दोपहर बाद कैश मिलने के आश्वासन के बाद उपभोक्ता शांत हुए। घटना सोमवार बिलासपुर कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की है।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने के बाद सोमवार को बैंकों के बाहर सुबह सात बजे से ही लोगों की लाइन लगनी शुरू हो गई। सबसे अधिक भीड़ स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में पहुंची। पंजाब नेशनल बैंक का दरवाजा जैसे ही खुला, तो शीशे पर सूचना चस्पा थी कि ..कैश नहीं है, आप केवल अपने खातों में रुपये जमा करा सकते हैं। इसे पढ़कर उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।  सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाया। बैंक ने दोपहर लगभग एक बजे लेनदेन शुरू किया। उपभोक्ताओं का कहना था कि दो दिनों से रुके कार्यों को पूरा करने के लिए वे बैंक से पैसा निकलवाने आए थे। बैंक के बाहर भीड़ अधिक होने के कारण लगभग साढ़े दस बजे तक केवल तीन कर्मचारी ही बैंक में घुस पाए। इसके बाद आने वाले कर्मचारियों को लाइन में लगे लोगों ने अंदर नहीं जाने दिया। उपभोक्ताओं ने कहा कि यदि बैंक में लोगों को देने के लिए कैश नहीं है, तो वे बैंक में पैसे भी जमा नहीं होने देंगे। बैंक कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के बीच तनाव बढ़ता देख बैंक में मौजूद कर्मचारी बाहर आ गए और बैंक को ताला लगा दिया। बैंक में शादी और अन्य कार्यों के लिए पैसे लेने आए गांव अराइयांवाला की गुड्डी, सपना, सुलोचना, बाला, कर्मचंद, राजबीर, शकुंतला ने बताया कि उनके घरों में शादी है। वे कैश लेने के लिए सुबह से लाइन में लगे हैं, पर उन्हें कैश नहीं मिला। करीब एक बजे बैंक में कैश पहुंचा तो पुलिस की मौजूदगी में बैंक खुलवाया गया। इसके बाद लोगों को दो-दो हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन


कैश नही आने पर लगाया गया था बोर्ड : बैंक मैनेजर
पीएनपी बिलासपुर शाखा प्रबंधक हरपाल संधु ने बताया कि सुबह उनकी शाखा में कैश नहीं आया था। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बोर्ड लिखकर बाहर लगा दिया था। दोपहर लगभग एक बजे जैसे ही कैश आया, लेने-देन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद खुले बैंक, उमड़े लोग
यमुनानगर। दो दिन तक बंद रहने के बाद सोमवार को ट्विन सिटी के बैंक खुले तो लोगों की भीड़ लग गई। कैश की किल्लत झेल रहे बैंक कर्मियों के लिए यह परेशानी भरा रहा। के लिए यह कोढ में खाज साबित हुआ। कुछ बैंकों में दोपहर तक कैश समाप्त हो जाने से ग्राहक रकम नहीं निकलवा पाए। उधर, नोटों की किल्लत के चलते अधिकतर एटीएम बूथ बंदरहे, जो खुले उनके बाहर लाइन लगी रही। सोमवार को बैंक खुलते ही उनमें ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगी। इनमें अपने खातों से रकम निकलवाने की संख्या अधिक थी। बैंक कार्यालय में भीड़ अधिक हो जाने से कुछ बैंकों में मेन गेट बंद कर दिया गया। रेलवे रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में दोपहर तक कैश खत्म हो गया। जिले के अधिकतर बैंकों में सोमवार को कैश की काफी किल्लत देखी गई।

एटीएम पर लगी लंबी लाइन
बैंक से कैश न मिलने पर ग्राहक एटीएम बूथ पर पहुंच रहे हैं। दो दिन की छुट्टी के बाद ट्विन सिटी के अधिकतर एटीएम बंद रहे। गौरतलब है कि जिले में करीब 200 एटीएम हैं। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को 63 एटीएम ही चालू हुए। इनमें भी अधिकतर में दोपहर तक कैश खत्म हो गया। जो एटीएम खुले, उनमें लोगों की लंबी लाइन लगी हुई थी।


 निजी बैंकों में कैश की किल्लत कम
एक तरफ जहां सरकारी बैंकों में कैश की किल्लत बनी हुई है।  निजी बैंकों में कैश को लेकर अधिक मारा-मारी नहीं रही। सोमवार को महला सिंह चौक के नजदीक एक निजी बैंक में ग्राहकों को पूरी रकम दी गई। एक अन्य निजी बैंक के अधिकारी ने बताया कि नोटबंदी के बाद ग्राहकों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार रकम दी गई। जिन ग्राहकों को पूरी रकम मिल गई, वे दोबारा बैंक में निकासी के लिए नहीं आ रहे हैं। इससे बैंक में भीड़ भी कम हुई। जबकि सरकारी बैंकों में ग्राहकों को पूरी रकम नहीं दी जा रही है, जिससे वे दो-तीन बाद फिर बैंक में कैश निकालने आ जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed