फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cultural shade scattered on Amrit Mahostav, Yamunanagar

अमृत महोस्तव पर बिखरी सांस्कृतिक छटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Cultural shade scattered on Amrit Mahostav, Yamunanagar
पुलिस लाइन में समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर धूमधाम से मनाई गई। अंबाला रोड स्थित पुलिस लाइन में आयोजित जिलास्तरीय समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने ध्वजारोहण किया और परेड व मार्च पॉस्ट की सलामी ली। मार्च पॉस्ट का नेतृत्व डीएसपी आशीष चौधरी ने किया। मुख्यातिथि ने पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन कर उन्हें पुष्पांजलि दी।
मुख्यातिथि ने कहा कि तिरंगा हमें जान से प्यारा है और हमारी स्वतंत्रता, स्वाभिमान और संघर्ष का प्रतीक है। आजादी लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध लंबा संघर्ष किया। असहनीय यातनाएं झेली, वीर सपूत हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। राज्यमंत्री ने सराहनीय कार्य करने वाले समाजसेवकों, अधिकारियों, कर्मचारियों व सामाजिक संस्थाओं के 61 सदस्यों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। वहीं स्वामित्व योजना के पांच लाभार्थियों को डीड भी प्रदान की। इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं व सैनिकों के परिवारों के सदस्यों को भी उच्चाधिकारियों ने घर-घर जाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

समारोह में कुमारी आकृति के नेतृत्व में गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर की बैंड टुकड़ी प्रथम, पीएसआई सोनिया के नेतृत्व में महिला पुलिस की टुकड़ी द्वितीय व एसआई रमेश कुमार के नेतृत्व में होमगार्ड की टुकड़ी तीसरे स्थान पर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती विद्या मंदिर जगाधरी, गुरु नानक खालसा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी वर्कशॉप व एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की भंगड़ा की टीम प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जगाधरी की हरियाणवी नृत्य की टीम द्वितीय और विवेकानंद पब्लिक स्कूल अलाहर की मेरा भारत, 1857 की क्रांति पर नृत्य नाटिका की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि सांस्कृतिक कार्यक्रमों व स्वतंत्रता दिवस समारोह की अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले शिक्षण संस्थाओं की टीमों के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान मंचन गुरु नानक खालसा कॉलेज प्रो. डॉ. उदय भान सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल, डीसी गिरीश अरोड़ा, नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर, एसपी कमलदीप गोयल, जयपुर से राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव के भाई बलबीर सिंह यादव, चेयरमैन रामेश्वर चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा महिला नेता संगीता सिंघल, एडीसी रणजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक आदि उपस्थित रहे।
बिलासपुर में उत्साह से मनाया आजादी का जश्न
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उपमंडल स्तरीय 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह से मनाया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने ध्वजारोहण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
मुख्यातिथि जसपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेता सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपतराय, मौलाना अबुल कलाम आजाद, सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महान नेताओं व अनेकों स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया, जिसके बाद हमें यह आत्मसम्मान से भरा जीवन प्राप्त हुआ। उन्होंने शहीद रॉकी के पिता प्रीतपाल को शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बिलासपुर तहसीलदार चेतना चौधरी, छछरौली तहसीलदार तरुण सहोता, नायब तहसीलदार अरविंद चौधरी व भारत भूषण, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी जोगेश कुमार व बलराम गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी परमजीत गर्ग व अन्य उपस्थित रहे।
रादौर में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
रादौर। नई अनाज मंडी में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्यातिथि एसडीएम सुरेंद्र पाल सिंह ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पॉस्ट की सलामी ली।
मार्च पॉस्ट में एमएलएन कॉलेज एनसीसी की टुकड़ी प्रथम, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टुकड़ी द्वितीय व आईपीसी स्कूल एनसीसी टुकड़ी तीसरे स्थान पर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रथम, डीएवी पब्लिक स्कूल व हरि ओम शिव ओम पब्लिक स्कूल द्वितीय व मुकंद लाल नेशनल स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। मुख्यातिथि ने शहीद की पत्नी वीना सैनी को सम्मानित किया।

वहीं विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज, तहसीलदार सुरेश कुमार, नायब तहसीलदार कुंवरदीप, बीडीपीओ कंवरभान नरवाल, खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र, एसएमओ डॉ. विजय परमार, डॉ. पालवी, मार्केट कमेटी सचिव जयसिंह, अध्यापक राकेश पांचाल, पवन कुमार, नायब सिंह, नगर पालिका सचिव मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे।

बिलासपुर में समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी।  संवाद

बिलासपुर में समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्यार्थी। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed