{"_id":"61e5d54f8a03954e513e6367","slug":"crores-of-rupees-were-seized-during-the-raid-of-income-tax-department-yamuna-nagar-news-knl963403189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपए सीज किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपए सीज किए गए
विज्ञापन
आयकर टीम की छापामारी में 6.60 करोड़ की नकदी, 2.10 करोड़ के गहने जब्त
22 बैंक लॉकरों को भी नियंत्रण में लेकर की जा रही जांच
यमुनानगर, अंबाला और करनाल सहित अन्य स्थानों पर की गई थी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आयकर विभाग की ओर से यमुनानगर, अंबाला, करनाल सहित 30 जगहों पर की छापामारी में टीमों ने 6.60 करोड़ की नकदी और 2.10 करोड़ के जेवर जब्त किए हैं। साथ ही 22 बैंक लॉकरों को नियंत्रण में लेकर जांच की जा रही है। आयकर विभाग की आयुक्त सुरभि अहलूवालिया ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को हरियाणा के यमुनानगर, अंबाला, करनाल और मोहाली में अलग-अलग छापामारी की गई थी। इस दौरान पाया गया कि एक प्लाईवुड कारोबारी ने तीन साल में 400 करोड़ रुपये की बिक्री को छुपाकर अपने दस्तावेजों में नहीं दर्शाया है। इसके अलावा 110 करोड़ रुपये को कर्मचारियों को वेतन देने और रॉ मैटीरियल की खरीदारी में दिखाया है, लेकिन इसे अपने अकाउंट में नहीं दर्शाया है। तलाशी अभियान के दौरान प्लाईवुड कारोबारियों से विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।